ऋतिक, टाइगर और वाणी कपूर अभिनीत ये मूवी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
Jai Jai Shiv Shankar Song First Look Poster
मुंबई: टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड मूवी 'वॉर' (War) के गाने 'जय जय शिव शंकर' (Jai Jai Shiv Shankar) का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हो गया है। इस पोस्टर में दोनों एक्टर्स के सिर पर डांस का बुखार चढ़ा दिखाई दे रहा है। ये 80 के दशक में रिलीज हुई फिल्म 'आप की कसम' (Aap Ki Kasam) का पॉपुलर सॉन्ग है, जिसे राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया था।
ऐसा पहली बार होगा, जब सिल्वर स्क्रीन पर टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन एक साथ डांस करते दिखाई देंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ है, जिसमें दोनों अबीर-गुलाल के रंग में रंगे नज़र आ रहे हैं।
ऋतिक रोशन ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मूड है भयंकर.. गाना जय जय शिव शंकर कल होगा रिलीज।'
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जबकि आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ऋतिक, टाइगर और वाणी कपूर अभिनीत ये मूवी 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
इससे पहले 'घुंघरू' गाना भी आ चुका है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया।
यहां देखिए राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया गाना: