1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जयललिता बायोपिक: कंगना रनौत की हैरान कर देने वाली तस्वीर हो रही है वायरल

जयललिता बायोपिक: कंगना रनौत की हैरान कर देने वाली तस्वीर हो रही है वायरल

 Published : Sep 20, 2019 12:26 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 02:37 pm IST

इस फिल्म के अलावा कंगना 'धाकड़' मूवी में भी नज़र आएंगी, जो अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी।

Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut

मुंबई: कंगना रनौत ने अपनी अपकमिंग मूवी 'थलाईवी' (Thalaivi- Jayalalithaa's biopic) के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। फिल्म में कंगना के चार अलग-अलग लुक होंगे। कुछ हफ्ते पहले फिल्म के प्रोड्यूसर विष्णु इंदुरी ने ट्विटर पर बताया था कि कंगना के लुक के लिए हॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट जेसन कॉलिन्स को बुलाया गया है। जैसन 'कैप्टन मार्वेल' और 'ब्लेड रनर 2049' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

फिल्म में दिवंगत नेता जयललिता के किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री कंगना ने कहा, "मैं इस पूरी प्रक्रिया को लेकर बहुत उत्सुक हूं, मुझे नहीं पता कि यह मेरे भावों और चरित्र के प्रति मेरे दृष्टिकोण को किस तरह से प्रभावित करेगा, लेकिन यह मेरे लिए एक अलग तरह का अनुभव होने वाला है।"

कंगना की बहन रंगोली ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं जिनमें अभिनेत्री प्रोस्थेटिक गोंद में ढकी नजर आ रही हैं। इसके साथ रंगोली ने लिखा, "प्रोस्थेटिक्स के लिए माप इसी तरह से लिया जाता है, एक कलाकार होना आसान नहीं है। कंगना उस चीज में भी इतनी शांत हैं, जिसे देखना ही हमारे लिए दम घुटने जैसा है।"

कंगना की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह प्रोस्थेटिक्स (prosthetics) में पूरी तरह कवर हैं। इसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए कंगना कड़ी मेहनत कर रही हैं।

जयललिता की बायोपिक हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। यह फिल्म तमिल नाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत जे जयललिता की जिंदगी पर आधारित है।

इस बहुभाषी फिल्म की शूटिंग दीवाली के बाद शुरू होगी और इसकी शूटिंग मैसूर, कर्नाटक के पास होगी। एएल विजय इसके निर्देशक हैं और विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर. इसके निर्माता हैं।

इस फिल्म के अलावा कंगना 'धाकड़' मूवी में भी नज़र आएंगी। इस एक्शन/थ्रिलर फिल्म का निर्देशन एड मेकर रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं। ये मूवी अगले साल दीवाली पर रिलीज होगी। 

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

The Zoya Factor Review: सोनम कपूर की कमज़ोर फ़िल्म में चमके दुलकर सलमान

Happy Birthday Mahesh Bhatt: आलिया भट्ट और पूजा भट्ट ने यूं किया पापा को बर्थडे विश

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन