1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जयललिता पर बन रही मूवी 'थलाइवी' के लुक टेस्ट के लिए अमेरिका रवाना हुईं कंगना

जयललिता पर बन रही मूवी 'थलाइवी' के लुक टेस्ट के लिए अमेरिका रवाना हुईं कंगना

 Published : Sep 18, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 04:24 pm IST

 'थलाइवी' के लिए कंगना का लुक तैयार करने जा रहे जेसन कोलिंस ने हॉलीवुड फिल्में जैसे कैप्टन मार्वल, हंगर गेम्स और ब्लेड रनर जैसी फिल्मों में प्रोस्थेटिक्स मेकअप का काम किया है।

जयललिता पर बन रही मूवी...- India TV Hindi
जयललिता पर बन रही मूवी 'थलाइवी' के लुक टेस्ट के लिए अमेरिका रवाना हुईं कंगना

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत लुक टेस्ट के लिए 'थलाइवी' की टीम के साथ लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हो गई हैं। वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मंगलवार शाम थाईलैंड से लौटीं और अब वह अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं जहां वह हॉलीवुड एक्सपर्ट जैसन कोलिंस के साथ कई तरह के लुक टेस्ट से होकर गुजरेंगी। जैसन 'कैप्टन मार्वेल' और 'ब्लेड रनर 2049' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

फिल्म में दिवंगत नेता जयललिता के किरदार को निभाने वाली अभिनेत्री कंगना ने कहा, "मैं इस पूरी प्रक्रिया को लेकर बहुत उत्सुक हूं, मुझे नहीं पता कि यह मेरे भावों और चरित्र के प्रति मेरे दृष्टिकोण को किस तरह से प्रभावित करेगा, लेकिन यह मेरे लिए एक अलग तरह का अनुभव होने वाला है।"

'थलाइवी' के लुक टेस्ट के लिए अमेरिका रवाना हुईं कंगना
'थलाइवी' के लुक टेस्ट के लिए अमेरिका रवाना हुईं कंगना

इस बहुभाषी फिल्म की शूटिंग दीवाली के बाद शुरू होगी और इसकी शूटिंग मैसूर, कर्नाटक के पास होगी। एएल विजय इसके निर्देशक हैं और विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर. इसके निर्माता हैं।

इनपुट-आईएनएस

Also Read:

'लाइव कॉन्सर्ट' के बीच प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को Red Rose देते हुए किया Kiss, वीडियो हो रहा है वायरल

आलिया भट्ट की दोस्त आकांक्षा रंजन की बर्थडे पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर, तस्वीरें हो रही है वायरल

कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं TikTok स्टार एलिना राय, वीडियो और तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन