1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनकर बप्पा के दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनकर बप्पा के दर्शन करने पहुंची कंगना रनौत, तस्वीरों से नजर हटाना मुश्किल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2019 11:47 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 11:49 pm IST

एक्ट्रेस कंगना रनौत गणपति महोत्सव के खास मौके पर खूबसूरत अंदाज में बप्पा के दर्शन करने पहुंची। देखें तस्वीरें।

kangana ranaut- India TV Hindi
kangana ranaut Image Source : YOGEN SHAH

कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक ऐसी अभिनेत्री है जो अपने हर लुक में सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। अगर बात साड़ी की हो तो शायद ही कोई उन्हें टक्कर देता हुआ नजर आता है। कंगना ऐसा कोई चांस नहीं छोड़ती है जिसमें उनके हाथ से साड़ी पहनने का मौका जाए। ऐसा ही मौका उन्हें एक बार फिर मिला। जी हां गणपति उत्सव में वह अंधेरी के राजा पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पंहुची। जहां पर वह काफी खूबसूरत लुक में नजर आईं।

कंगना के लुक की बात करें तो वह स्काई ब्लू और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस लुक के साथ कंगना ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में बन बनाया हुआ है। जिसमें उन्होंने गजरा लगाया हुआ था।

ड्रीम गर्ल में आयुष्मान खुराना ही नहीं बल्कि ये स्टार्स भी फिल्मों में साड़ी पहनकर मचा चुके हैं धमाल

kangana ranaut
kangana ranaut

वहीं कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ गले में मोतियों का नेकलेस पहने हुए नजर आईं। इस रॉयल लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

kangana ranaut
kangana ranaut

कगंना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह एक्शन फिल्म 'धड़क' में नजर आने वाली है। जिसकी टीजर सामने आ चुका है। इसके अलावा कंगना अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'प्रथ्वीराज' में नजर आने वाली है। यह फिल्म साल 2020 में ईद के दिन रिलीज होगी। 

धोनी की पत्नी साक्षी नहीं है किसी एक्ट्रेस से कम, इटली में स्टनिंग अवतार में मना रही हैं हॉलिडे

kangana ranaut
kangana ranaut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल