नेहा कक्कड़ और मनिंदर बुट्टर का नया गाना रिलीज हो गया है। उनके गाने का नाम Sorry song है। इस गाने से यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है।
Image Source : YOUTUBESorry song out
नेहा कक्कड़(Neha Kakkar) और मनिंदर बुट्टर का मोस्ट अवेटिड गाना Sorry song रिलीज हो गया है। इस पंजाबी गाने से यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है। रिलीज होने के बाद इस गाने को अभी तक 3 मिलियन लोग देख चुके हैं। गाने में एक प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने के रिलीज के बारे में बताया था। नेहा कक्कड़ इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। उनका हर गाना सुपरहिट हो रहा है। वह कई पंजाबी सिंगर के साथ गाने गा चुकी हैं।
बता दें, नेहा ने 2006 में टीवी शो ‘इंडियन आइडल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 2008 में अपनी पहली एल्बम ‘नेहा द रॉक स्टार लॉंच’ की थी। वह हाल ही में ‘इंडियन आइडल’ की जज भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिलबर दिलबर, काला चश्मा और छोटे-छोटे पैग के साथ यो यो हनी सिंह के नए गाने ‘मखना’ में अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुकी हैं।