1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ ने कार की बोनट पर चढ़ 'धीमे-धीमे' गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

नेहा कक्कड़ ने कार की बोनट पर चढ़ 'धीमे-धीमे' गाने पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jul 14, 2019 09:53 am IST,  Updated : Jul 14, 2019 09:53 am IST

नेहा कक्कड़ का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा कार की बोनट पर खड़े होकर डांस कर रही हैं।

Neha kakkar- India TV Hindi
Neha kakkar Image Source : INSTAGRAM

नेहा कक्कड़(Neha kakkar) अपने गानों के साथ डांस के लिए भी बहुत फेमस हैं। उन्हें डांस का भी काफी शौक है। नेहा कक्कड़ के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। नेहा की इस समय एक डांस ने इंटरनेट पर धामल मचाया हुआ है। वह फ्लोर पर नहीं कार की बोनट पर खड़े होकर डांस करती नजर आ रही हैं।

दरअसल नेहा का नया गाना sorry जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। यह गाना पंजाबी सिंगर मनिंदर बुत्तर और नेहा कक्कड़ ने गाया है। वायरल हो रही डांस की वीडियो नेहा के नए गाने की है। डांस वीडियो नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें बैकग्राउंड में टोनी कक्कड़ का धीमे-धीमे गाना बज रहा है।

कुछ दिन पहले नेहा की बैली डांस करते हुए वीडियो वायरल हुई थी। इस वीडियो में नेहा अपने ही गाए गाने 'दिलबर' पर बैली डांस करती नजर आ रही थीं। यह वीडियो किसी शो की थी । नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब मैं अपने गाए गाने पर डांस करती हूं।

आपको बता दें नेहा कक्कड़ ने इन दिनों बॉलीवुड में धमाल मचाया हुआ है। उनका हर गाना सुपरहिट हो रहा है। वह कई पंजाबी गाने गा चुकी हैं।

Also Read:

लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने एम एस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर किया ट्वीट, कहा- इस बारे में क्यों बात....

वर्कआउट करते समय आयुष्मान खुराना गाते हैं 'कबीर सिंह' का अपना फेवरेट गाना, वीडियो हुआ वायरल

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन