1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने एम एस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर किया ट्वीट, कहा- इस बारे में क्यों बात....

लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने एम एस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर किया ट्वीट, कहा- इस बारे में क्यों बात....

 Published : Jul 14, 2019 06:49 am IST,  Updated : Jul 14, 2019 07:58 am IST

लता मंगेशकर के बाद अब जावेद अख्तर ने एम एस धोनी की रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया है। वह भी नहीं चाहते कि धोनी अभी रिटायर हों।

Javed Akhtar and MS Dhoni- India TV Hindi
Javed Akhtar and MS Dhoni

वर्ल्ड कप 2019 में सेमी फाइनल से बाहर हो जाने के बाद भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। मगर भारतीय क्रिकेट टीम की बहुत तारीफ की गई है। पूरी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया।  मैच हारने के बाद से खबरें आने लगीं कि एमएस धोनी जल्द ही रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं। जिसके बाद धोनी के फैन्स उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करने लगे। सेलिब्रिटीज भी उन्हें रिटायरमेंट लेने से मना करने लेग। पहले लता मंगेशकर ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया था। अब जावेद अख्तर ने भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर यह बात कही है।

जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- मिडिल ऑर्डर या विकेट कीपर एम एस धोनी पर पूरी तरह से भरोसा किया जा सकता है। विराट भी इस बात को मानते हैं कि धोनी की गेम को लेकर समझ टीम के लिए फायदेमंद है। अभी उनमें बहत क्रिकेट बाकि है। तो उनके रिटायरमेंट के बारे में क्यों बात करनीं।

जावेद अख्तर से पहले लता मंगेशकर ने भी धोनी के रिटायरमेंट को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था- नमस्कार एम एस धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की जरूरत है और ये मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का विचार आप मन में मत लाइए।

आज वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मैच है। न्यूजीलैंड और इंग्लैड के बीच ये भिड़त होने वाली है। देखना है कौन-सी टीम वर्ल्ड कप अपने साथ लेकर जाती है।

Also Read:

मुंबई प्रेस क्लब ने भी कंगना रनौत का किया बहिष्कार, अब एक्ट्रेस के वकील ने जारी किया नोटिस, कहा- '24 घंटों में हटाओ बैन वर्ना'

बॉलीवुड छोड़ने के 13 दिन बाद जायरा वसीम के इस पोस्ट ने एक बार फिर से मचा दी खलबली, कहा- अकेला मत....

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन