1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Saiyyonee Out: रिलीज हुआ आसिम रियाज और शिवालिका ओबेरॉय का नया गाना रिलीज, यहां देखें

Saiyyonee Out: रिलीज हुआ आसिम रियाज और शिवालिका ओबेरॉय का नया गाना रिलीज, यहां देखें

आसिम रियाज और शिवालिका ओबेरॉय का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस बारे आसिम ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है।

आसिम रियाज, शिवालिका ओबेरॉय- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE/SONY MUSIC INDIA आसिम रियाज और शिवालिका ओबेरॉय का नया गाना 

'बिग बॉस 13' के स्टार आसिम रियाज और 'खुदा हाफिज' की अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। इस बारे आसिम ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। इस गाने का टीजर बीते दिनों ही रिलीज कर दिया गया था। टीजर देख कर फैंस इस गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

यहां देखें

संगीतकार गौरव दासगुप्ता के 'सय्यौनी' नाम के एक लव सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में ये कपल पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर आसिम काफी उत्साहित हैं। आसिम रियाज ने कहा, "मैं गायक और संगीतकार के 'सय्यौनी' को लेकर फील और वाइब से आश्चर्यचकित हूं। ऐसे सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में काम करना काफी अमेजिंग है।"

वहीं वीडियो में नजर आ रही शिवालिका ने कहा,  "यह उस तरह का गीत है, जिसे आप बार-बार रिपीट करना चाहेंगे। 'सय्यौनी' के रचनाकारों की ऊर्जा अद्भुत थी। मैं गीत के रिलीज होने के लेकर बेहद उत्साहित हूं।''

यहां पढ़ें

अक्षय कुमार ने कहा 'तेरी मिट्टी' एक एहसास है, गाने ने पूरे किए 1 बिलियन व्यूज

इमरान हाशमी 4 बड़ी फिल्मों के साथ आ रहे हैं फैंस के सामने

बिग बॉस कपल एजाज खान -पवित्रा पुनिया शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहेंगे- रिपोर्ट