1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अक्षय कुमार ने कहा 'तेरी मिट्टी' एक एहसास है, गाने ने पूरे किए 1 बिलियन व्यूज

अक्षय कुमार ने कहा 'तेरी मिट्टी' एक एहसास है, गाने ने पूरे किए 1 बिलियन व्यूज

 Published : Mar 16, 2021 11:58 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 12:00 am IST

गाना मनोज मुन्तशिर ने लिखा है। गायक बी.प्राक ने अक्षय कुमार को गाने के लिए अपनी आवाज़ दी है।

akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार ने कहा 'तेरी मिट्टी' एक एहसास है Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस बात की खुशी जाहिर की कि उनकी 2019 की फिल्म "केसरी" के गाने "तेरी मिट्टी" को यूट्यूब पर एक अरब से अधिक बार देखा जा चुका है। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया- "#TeriMitti केवल एक गीत से अधिक है ... यह एक भावना है जो अब एक अरब से अधिक दिलों के साथ गूंजती है! आपको प्यार के लिए धन्यवाद।"

यह गाना मनोज मुन्तशिर ने लिखा है। गायक बी.प्राक ने अक्षय कुमार को गाने के लिए अपनी आवाज़ दी है।

 Unfair and lovely: फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम प्रीतम जायसवाल, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज के साथ करेंगे एक्टिंग  

जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म 'मुंबई सागा' की रिलीज डेट का ऐलान

हाल ही में अक्षय ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, "महामारी के बीच इन छुट्टियों के लिए बहुत आभारी हूं। हैशटैग आभार जताना ही सबसे बड़ी बात है। हैशटैग बीच टाइम।" अक्षय और ट्विंकल एक अज्ञात स्थान पर छुट्टियां मना रहे हैं।

अक्षय कुमार शूटिंग से वक्त निकालकर वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ बीच पर पहुंचे, शेयर की ये Photo

उन्होंने हाल ही में 17 जनवरी को अपनी 21 वीं शादी की सालगिरह मनाई, और इस अवसर पर अक्षय ने ट्विंकल के लिए एक सुंदर संदेश लिखा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इनमें 'बेल बॉटम', 'बच्चन पांडे', 'अतरंगी रे', 'रक्षाबंधन', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज और 'रामसेतू' शामिल हैं। इनमें से कई मूवीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अक्षय के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन