1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Unfair and lovely: फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम प्रीतम जायसवाल, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज के साथ करेंगे एक्टिंग

Unfair and lovely: फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम प्रीतम जायसवाल, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज के साथ करेंगे एक्टिंग

 Published : Mar 16, 2021 01:19 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 05:11 pm IST

निर्देशक बलविंदर सिंह जुनेजा की तरफ से डायरेक्ट किया जा रही फिल्म 'अनफेयर एंड लवली' फिल्म में रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज अभिनय करने वाले हैं।

 Unfair and lovely: फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम प्रीतम जायसवाल, रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्र- India TV Hindi
प्रीतम जैसवाल जल्द ही फिल्म अनफेयर एंड लवली में नजर आने वाले हैं। Image Source : INSTAGRAM/PRITAM JAISAWAL

'अनफेयर एंड लवली' फिल्म में रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज अभिनय करने वाले हैं। इस फिल्म को निर्देशक बलविंदर सिंह जुनेजा की तरफ से डायरेक्ट किया जा रहा है। इस फिल्म में फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फेम एक्टर प्रीतम जायसवाल भी नजर आने वाले हैं। प्रीतम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

इस में अपने अपने साथा कलाकार रणदीप हुड्डा के बारे में बात करते हुए प्रीतम कहते हैं, "रणदीप हुड्डा के साथ काम करने का अद्भुत अनुभव था। वह एक बहुत ही पॉजिटिव और ऊर्जावान व्यक्ति हैं, उनके मार्गदर्शन से मुझे फिल्म के माध्यम से बहुत मदद मिली। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा, जब भी वे परफॉर्म करते थे, मैं यह देखा करता था।"

रणदीप की तारीफ करते हुए प्रीतम ने बताया, ''अपने कैरेक्टर्स में वह डायलॉग्स बेहद ही सफाई से प्रोजेक्ट करते हैं। उन्होंने मुझे बहुत सहज बनाया। उनका साथ काफी दोस्ताना था, उन्होंने मुझे एक बहुत अच्छी सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि वह काम करो जो तुम्हें और अधिक काम दे।''

अनफेयर और लवली में इलियाना डीक्रूज़ भी नजर आने वाली हैं, जिस पर अभिनेता ने कहा कि "यह उनके साथ काम करने में भी बहुत अच्छा लगा, वह शांत और काफी हेल्पफुल थीं और जब भी हम साथ में सीन करते थे तो वह हमेशा मुझसे पूछती थे कि क्या मैं सहज हूं? उनकी ये बात मेरे अंदर पॉजिटिविटी भर देती थी।''

अपने करिदार के बारे में बात करते हुए प्रीतम ने कहा "फिल्म में मेरा किरदार एक मासूम इंसान का है। जो हमेशा सच बोलता है और इस वजह से अपने आसपास अजीब सा माहौल पैदा कर देता है।"

इस फिल्म की रिलीज इस साल हो सकती है, हालांकि, अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। 

यहां पढ़ें

अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता हुई कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Nach Baliye 10: बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट राखी सावंत पति रितेश के साथ लेंगी शो में हिस्सा? जानिए पूरी बात

आयुष्मान खुराना ने 20 साल पहले किया था इजराह-ए-मोहब्बत, ताहिरा बोलीं - बिना किसी उम्मीद के मैं तुम्हारे प्यार में हूं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन