1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार शूटिंग से वक्त निकालकर वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ बीच पर पहुंचे, शेयर की ये Photo

अक्षय कुमार शूटिंग से वक्त निकालकर वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ बीच पर पहुंचे, शेयर की ये Photo

 Published : Mar 11, 2021 01:53 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 02:03 pm IST

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ फोटो शेयर की है। दोनों बीच पर नज़र आ रहे हैं।

akshay kumar with wife twinkle khanna- India TV Hindi
अक्षय कुमार शूटिंग से वक्त निकालकर वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ बीच पर पहुंचे Image Source : INSTAGRAM: AKSHAYKUMAR

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने के बावजूद अपने परिवार के लिए वक्त निकाल लेते हैं। इस वक्त वो वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ बीच पर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

इस फोटो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है- 'हैप्पी प्लेस = हैप्पी फेस। हम महामारी के बीच में इस पलायन के लिए आभारी हैं। #GratitudeIsTheBestAttitude #BeachTime'

'पावरी हो रही है' पर जूही चावला-अक्षय कुमार का डांस वीडियो हो रहा है वायरल

अक्षय ने हाल ही में 'रामसेतू' की कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ फोटो शेयर की थी। वो इस मूवी की शूटिंग का बेसब्रीसे इंतजार कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इनमें 'बेल बॉटम', 'बच्चन पांडे', 'अतरंगी रे', 'रक्षाबंधन', 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज और 'रामसेतू' शामिल हैं। इनमें से कई मूवीज की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। अक्षय के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन