1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार 'राम सेतु' के मुहूर्त शॉट के लिए जाएंगे आयोध्या

अक्षय कुमार 'राम सेतु' के मुहूर्त शॉट के लिए जाएंगे आयोध्या

 Published : Mar 15, 2021 11:14 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 11:14 pm IST

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग के लिए जल्द ही अयोध्या जा रहे हैं।

अक्षय कुमार , akshay kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार की 'राम सेतु' का अयोध्या में होगा मुहूर्त शॉट Image Source : AKSHAY KUMAR

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म 'राम सेतु' की शूटिंग के लिए जल्द ही अयोध्या जा रहे हैं। अभिनेता 18 मार्च को फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा और क्रिएटिव प्रोड्यूसर डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में मुहूर्त शॉट की शूटिंग का आइडिया द्विवेदी का था।

द्विवेदी ने कहा, "भगवान राम के जन्म स्थान पर 'राम सेतु' की यात्रा को शुरू करने से बेहतर और क्या हो सकता था। कई बार खुद अयोध्या का दौरा करने के बाद, मैंने अक्षय और टीम को सुझाव दिया कि हमें भगवान राम के पवित्र मंदिर के आशीर्वाद से प्रोडक्शन शेड्यूल लॉन्च करना चाहिए।"

 आमिर खान ने छोड़ा सोशल मीडिया, जानिए क्या है वजह?

द्विवेदी कहते हैं, "हम अयोध्या में अपने मुहूर्त शॉट को करने और एक शुभ नोट पर अपना फिल्मांकन शुरू करने वाले हैं।"

शर्मा ने खुलासा किया कि अक्षय एक नए अवतार में दिखाई देंगे।

RRR Film: आलिया भट्ट से शेयर किया 'सीता' का फर्स्ट लुक

उन्होंने कहा, "अक्षय सर एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभाएंगे और उनका लुक और चरित्र कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय पेशेवर पुरातत्वविदों से प्रेरित है, जो इस क्षेत्र में काम करते हैं।"

इस फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी हैं। फिल्म में उनकी भूमिकाओं के बारे में बात करते हुए, निर्देशक ने कहा, "दोनों ने मजबूत, स्वतंत्र महिलाओं की भूमिका निभाई है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन