गायिका तुलसी कुमार का कहना है कि शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म फिल्म 'कबीर सिंह' में गाए उनके नए गाने 'तेरा बन जाऊंगा' का संगीत जबरदस्त है।
Image Source : INSTAGRAMTulsi Kumar
गायिका तुलसी कुमार का कहना है कि शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह'(Kabir Singh) में गाए उनके नए गाने 'तेरा बन जाऊंगा' का संगीत जबरदस्त है। इस गीत को तुलसी ने अखिल सचदेवा के साथ मिलकर गाया है, जो सोमवार को लॉन्च हुआ।
तुलसी ने कहा, "जब मैंने पहली बार गाने को सुना तो मुझे यह बेहद पंसद आया और मैं इसे बार-बार गुनगुनाने लगी। इसका संगीत मधुर व जबरदस्त है। लेकिन इसका सबसे बेहतरीन हिस्सा इसके बोल हैं, जो निश्चित रूप से सबसे दिल को छू लेंगे।"
संदीप रेड्डी वंगा निर्देशित 'कबीर सिंह' हिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी।