1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. एक बार फिर से लव सॉन्ग के लिए साथ आए सोनू निगम और श्रेया घोषाल

एक बार फिर से लव सॉन्ग के लिए साथ आए सोनू निगम और श्रेया घोषाल

 Published : Jun 17, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Jun 17, 2019 03:51 pm IST

श्रेया घोषाल और सोनू निगम ने एक-साथ कई हिट गाने गाए हैं।

सोनू निगम और श्रेया...- India TV Hindi
सोनू निगम और श्रेया घोषाल

मुंबई: आगामी फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना' के टाइटल ट्रैक के साथ संगीतकार श्रेया घोषाल और सोनू निगम एक रोमंटिक गाने से वापसी कर रहे हैं। 'जूबी-डूबी' और 'दिल डूबा' जैसे हिट गाने देने के बाद अब वें अभिनेता करणवीर बोहरा की फिल्म 'हमें तुमसे प्यार कितना' के शीर्षक गीत को एक साथ गाते नजर आएंगे।

करणवीर ने एक बयान में कहा, "यह ट्रैक श्रेया के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है, क्योंकि उन्होंने पहली बार स्टेज पर जो गीत गाया था, वह था 'हमें तुमसे प्यार कितना'। यही कारण है कि वह बोर्ड पर आईं और इस गाने को गाया।"

शीर्षक ट्रैक 17 जून को रिलीज के लिए तैयार है। यह गीत मूल रूप से किशोर कुमार ने 1981 की फिल्म 'कुदरत' के लिए गाया था।

Also Read:

भारत-पाकिस्तान मैच में तैमूर अली खान ने ऐसे किया चीयर, देखें क्यूट तस्वीर

चारू असोपा और राजीव सेन की गोवा वेडिंग की तस्वीरें आई सामने

सोहेल के बेटे योहान के साथ सलमान खान मस्ती करते आए नजर, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन