Kabir Singh: Tera Ban Jaunga- शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' का एक और शानदार रोमांटिक गाना रिलीज हो गया है। यह गाना तुलसी कुमार और अखिल सचदेव ने गाया है। अखिल ने गाने का म्यूजिक भी दिया और गाने को लिखा है कुमार ने। शाहिद कपूर और कियारा इस गाने में नजर आ रहे हैं, दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे दिख रहे हैं।
Related Stories
गाने में कबीर सिंह बने शाहिद कपूर प्रीति बनी कियारा आडवाणी का सपोर्ट करते दिख रहे हैं। जहां प्रीति नर्वस होती है कबीर सिंह आकर खड़ा हो जाता है। एक जगह प्रीति के पैरों में चोट लगी दिख रही है वहां कबीर सिंह अपने हाथों से उन्हें पट्टी करते दिख रहे हैं। ऐसा प्यार देखकर आपको भी अपने कॉलेज वाला लव याद आ जाएगा। यहां देखिए गाना-
कबीर सिंह फिल्म के कई गाने सामने आ चुके हैं, हर गाने बेहद रोमांटिक हैं। इसे साल का सबसे रोमांटिक एल्बम कह सकते हैं। कबीर सिंह 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन संदीप वी रेड्डी ने किया है। यह फिल्म तेलुगू मूवी अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर-
इसे भी पढ़ें-
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहा है
World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral