पॉपुलर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने एक अज्ञात महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मॉनसून, बारिश और प्यार के एहसास से भरा इंडियन फोक सॉन्ग गा रही है।
Image Source : TWITTERThis woman singing Indian folk song about rain will win your heart
इस दुनिया में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। कुछ लोगों को अपना टैलेंट दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म मिल जाता है तो कोई गुमनामी में खो के रह जाता है। पॉपुलर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने एक अज्ञात महिला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मॉनसून, बारिश और प्यार के एहसास से भरा इंडियन फोक सॉन्ग गा रही है। इस महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन उसका वीडियो वायरल हो चुका है। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर लिखा है- ''सिंगर दलेर मेहंदी ने मुझे इस शानदार सिंगर का वीडियो भेजा है। उनकी आवाज़ बहुत अच्छी है और वो बिना किसी स्टूडियो और इंस्ट्रूमेंटल सपोर्ट के गा रही हैं। क्या कोई बता सकता है कि ये सिंगर कौन है?''
इस ट्वीट को एक घंटे से कम समय में 60 बार रीट्वीट किया गया है। लोग भी पता लगाना चाहते हैं कि ये महिला कौन है? लोग चाहते हैं कि इस महिला को ज्यादा अटेंशन मिले और ये और पॉपुलर हो।
इसके पहले भी ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें लोगों की असाधारण प्रतिभा देखने को मिलती है। एक पेंटर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो काम करते वक्त बॉलीवु़ड गाने गाना पसंद करता था।