1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जलियांवाला बाग नरसंहार के हुए 100 साल: बॉलीवुड ने इन फिल्मों के जरिए दी इस नरसंहार को श्रृद्धांजलि

जलियांवाला बाग नरसंहार के हुए 100 साल: बॉलीवुड ने इन फिल्मों के जरिए दी इस नरसंहार को श्रृद्धांजलि

 Published : Apr 13, 2019 11:22 am IST,  Updated : Apr 13, 2019 11:36 am IST

कई निर्देशकों ने जलियांवाला बाग नरसंहार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसपर फिल्में बनाई है। जिस पर इस मनहूस दिन के बारें में फिल्माया गया है। जानें इन फिल्मों के बारें में।

Jallianwala bagh- India TV Hindi
Jallianwala bagh movies

नई दिल्ली: देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। वो साल था 1919 और तारीख थी 13 अप्रैल, जब जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों भारतीयों पर अंग्रेज हुक्मरान ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। पंजाब राज्य के अमृतसर जिले में ऐतिहासिक स्वर्ण मंदिर के नजदीक जलियांवाला बाग नाम के इस बगीचे में अंग्रेजों की गोलीबारी से घबराई बहुत सी औरतें अपने बच्चों को लेकर जान बचाने के लिए कुएं में कूद गईं। निकास का रास्ता संकरा होने के कारण बहुत से लोग भगदड़ में कुचले गए और हजारों लोग गोलियों की चपेट में आए।

डायर की करतूत से भले ही इंग्लैंड आज शर्मिंदा है लेकिन भारतीयों के मन में उसके लिए नफरत आज भी जिंदा है। इस नफरत की जुबां बन गई। इसीकारण इस दर्दनाक घटना को लेकर कई फिल्में बनी है। जो कि हमारे जहन में उन दिन की घटना का सीन बिल्कुल सामने रख देती है।

कई निर्देशकों ने इस नरसंहार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसपर फिल्में बनाई है। जिस पर इस मनहूस दिन के बारें में फिल्माया गया है।

Jallianwala bagh
Jallianwala bagh

फिल्म-जलियावाला बाग (Jallianwala Bagh)

साल 1977 में बनी यह बॉलीवुड फिल्म पूरी जलियावाला बाग कांड में बनी हुई है। इस फिल्म में विनोद खन्ना, गुलजार, शबाना आजमी, बलराज साहनी जैसे स्टार्स है। यह फिल्म उधम सिंह की बायोपिक का एक भाग है। जहां बलराज साबनी ने उधम सिंह का किरदार निभाया था। ये फिल्म इंटनेट पर साल 2016 में आईं थी।

फिल्म- गांधी
Richard Attenborough’s  की फिल्म गांधी साल 1982 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जनरल डायर का किरदार Edward Fox ने निभाया था। फिल्म मॉन्टैग कमीशन द्वारा नरसंहार और उसके बाद की जांच के सटीक विवरण के बारें में दिखाती है।

फिल्म- द लिजेंट ऑफ भगत सिंह(The Legend of Bhagat Singh)
इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी है। 'द लिजेंट ऑफ भगत सिंह' में भगत सिंह का किरदार अजय देवगन ने निभाया था। ये फिल्म भगत सिंह की लाइफ में बनी हुई है। जो कि जलिया वाला बाग का एक गवाह थे जिन्होंने आगे चलकर ब्रिटिश सरकार को भारत से भगाकर 'आजाद भारत' बनाने की कोशिश की थी। इस फिल्म का गाना 'रंग दे बसंती चोला' काफी फेमस है। 

रंग दे बंसती (Rang De Basanti)
साल 2006 में बनी इस फिल्म में आखिर खान नजर आएं थे। इस फिल्म  का निर्देशन ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा सरमन जोशी, सिद्धार्थ नारायण, कुणाल कपूर और अतुल कुलकर्णी थी। जो कि स्वतंत्रता सेनानी आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, अशफाक अब्दुल्ला खान और राम प्रसाद बिस्मिल का किरदार निभाया था। फिल्म के एक हिस्से में जलियांवाला बाग नरसंहार को काले और सफेद अनुक्रम में दिखाया गया है। जिसका असर स्वतंत्रता सेनानियों पर  पड़ा था।

फिल्लौरी (Phillauri)
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, दलजीत दोसांझ, सुरज शर्मा जैसे स्टार्स से किरदरा निभाया है। इसमें अनुष्का शर्मा एक भूत का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म जलियांवाला बाग नरसंहार से संबंधित है। अनुष्का का मुख्य किरदार है। जिसमें वह 'शशि' नाम से है। इस फिल्म में शशि की आत्मा को शांति नहीं मिल सकती क्योंकि उसके प्रेमी ने नरसंहार में अमृतसर में अपना जीवन खो दिया और अपनी शादी के लिए अपने गांव लौटने में असमर्थ हुआ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन