1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday Satish Kaushik: 'कैलेंडर' से लेकर 'मुत्तु स्वामी' तक, सतीश कौशिक के 5 बेहतरीन किरदार जो आज भी करते है दर्शकों के दिलों में राज़

Happy Birthday Satish Kaushik: 'कैलेंडर' से लेकर 'मुत्तु स्वामी' तक, सतीश कौशिक के 5 बेहतरीन किरदार जो आज भी करते है दर्शकों के दिलों में राज़

 Published : Apr 13, 2019 07:24 am IST,  Updated : Apr 13, 2019 07:43 am IST

Happy Birthday Satish Kaushik: बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक जिसे लोग 'मुत्तू स्वामी' और 'कैलेंडर' जैसे नामों से भी जानती है। आज वह अपना 63वां जन्मदिन मना रहे है। जानें उनके कुछ बेहतरीन किरदराों के बारें में।

Satish kaushik- India TV Hindi
Satish kaushik

Happy Birthday Satish Kaushik: बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक जिसे लोग 'मुत्तू स्वामी' और 'कैलेंडर' जैसे नामों से भी जानती है। आज वह अपना 63वां जन्मदिन मना रहे है। सतीश कौशिक ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने के साथ-साथ लोगों के दिलों में राज़ किया। सतीश ने 1983 में मौसम फिल्म के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने न जाने किचने ऐसे किरदार निभाएं। जिन्होंने सीधे दर्शकों के दिल में राज़ किया। जानें सतीश कौशिक के जन्मदिन में उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारें में। जिन्हें आज भी लोगों के दिलों में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है।

सतीश कौशिश के फिल्मों में किरदरा निभाने की लिस्ट बहुत ही लंभी है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म तेरे नाम के अलावा रुप की रानी चोरों के राजा, लक्ष्मी, गैंग्स ऑफ घोस्ट, मिलेंगे-मिलेंग, राजा जी, उड़ता पंजाब, हद कर दी आपने जैसी फिल्में में बेहतरीन काम किया।

Satish kaushik
Satish kaushik

फिल्म-मिस्टर इंडिया

आपको मिस्टर इंडिया तो फिल्म याद ही होगी। जी हां जिसमें सतीश कौशिश अनिल कपूर के नौकर यानी कैलेंडर का किरदार निभाते हुए नजर आएं है।
 
फिल्म- राम लखन
साल 1989 में आई राम लखन फिल्म अनिल कपूर जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित मल्टीस्टारर की फिल्म में सतीश कौशिक ने अनुपम खेर की दुकान पर काम करने वाले नौकर का रोल किया था। फिल्म में उनके कॉमेडी भरे अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Satish kaushik
Satish kaushik

फिल्म- साजन चले सुसराल
साल 1996 में आईं ये फिल्म में आपको मुत्तू स्वामी का किरदार तो याद ही होगा। जिन्हें आप भी हर कोई जानता है। इस फिल्म में गोविंदा, तब्बू और करिश्मा कपूर नजर आएं थे। जिसमें सतीश ने गोविंदा के दोस्त का किरदार निभाया था।

फिल्म- मिस्टर और मिसेज खिलाड़ी
अक्षय कुमार और जूही चावला स्टारर यह फिल्म साल 1997  में आई थी। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के मामा का रोल किया था। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

फिल्म- हसीना मान जाएगी
साल 1999 में आई गोविंदा और संजय दत्त स्टारर इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में उन्होंने कादर खान के नौकर का रोल किया था। 

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर बने अमिताभ बच्चन, जानिए कितने करोड़ का दिया कर

'एवेंजर्स एंडगेम' का प्लॉट हुआ लीक, मर जाएंगे ये सुपरहीरोज और ये लेंगे एवेंजर्स से रिटायरमेंट

'फौजी' के निर्देशक के निधन पर शाहरुख खान ने पोस्ट किया इमोशनल पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन