A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 23 साल की मशहूर कंटेंट क्रिएटर सयानी चक्रवर्ती का निधन, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

23 साल की मशहूर कंटेंट क्रिएटर सयानी चक्रवर्ती का निधन, फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सयानी चक्रवर्ती ने 23 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को कमरे के अंदर मशहूर कंटेंट क्रिएटर का शव लटका हुआ मिला तो उन्होंने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए चिनसुराह इमामबाड़ा अस्पताल भेज दिया।

Sayani Chakraborty passed away- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ ___S_A_Y_O_N_I____ सयानी चक्रवर्ती का निधन

सयानी चक्रवर्ती, जो अपने गांव से जुड़े थीम वाले वीडियो और जानवरों के प्रति अपने प्यार के लिए जानी जाने वाली एक लोकप्रिय सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर थी। उनका पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में दुखद परिस्थितियों में निधन हो गया है। पुलिस को कमरे के अंदर इस मशहूर कंटेंट क्रिएटर का शव लटका हुआ मिला तो उन्होंने उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल चिनसुराह इमामबाड़ा भेज दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सयानी चक्रवर्ती की अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है और उनके फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

सयानी चक्रवर्ती की हुई मौत

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मोगरा के गजघंटा डेपाड़ा की रहने वाली सयानी ने आत्महत्या की है। News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को सयानी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच का खुलासा होगा कि सयानी चक्रवर्ती की मौत कैसे हुई। बताया जा रहा है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

23 की उम्र में की आत्महत्या

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार 23 साल की सयानी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनकी अचानक हुई मौत से उनके फॉलोअर्स सदमे में हैं और शोक मना रहे हैं। उनकी अचानक हुई मौत ने हर किसी को अंदर तक झकझोर दिया है।

डिप्रेशन में थी सयानी चक्रवर्ती

इस घटना से ठीक एक दिन पहले सयानी ने सोशल मीडिया पर मुस्कुराते हुए फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने हाल ही में अपने ग्रेजुएशन पूरे होने का जश्न भी मनाया था और इस उपलब्धि को अपने ऑनलाइन फॉलोअर्स के साथ शेयर किया था। परिवार ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से परेशान थी। इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवाओं और सोशल मीडिया क्रिएटर्स के बीच मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर बढ़ती चिंताओं को उजागर किया है।

ये भी पढे़ं-

राम ही नहीं लक्ष्मण भी बन चुके हैं अरुण गोविल, अब 'रामायण' में दशरथ बनकर लौटेंगे एक्टर, बताया क्यों चुना किरदार?

Aap Ki Adalat: ट्विंकल को किया तंग, रानी मुखर्जी को कहा 'डेढ़ फुटिया', बॉबी देओल की को-स्टार्स संग ऐसी थी बॉन्ड