1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: ट्विंकल को किया तंग, रानी मुखर्जी को कहा 'डेढ़ फुटिया', बॉबी देओल का को-स्टार्स संग ऐसा था बॉन्ड

Aap Ki Adalat: ट्विंकल को किया तंग, रानी मुखर्जी को कहा 'डेढ़ फुटिया', बॉबी देओल का को-स्टार्स संग ऐसा था बॉन्ड

 Published : May 31, 2026 12:00 am IST,  Updated : May 31, 2026 01:04 am IST

Bobby Deol In Aap Ki Adalat: बॉबी देओल ने 'आप की अदालत' में अपने कई को-एक्ट्रेस के बारे में बात की। बॉबी ने खुलासा किया कि वह ट्विंकल खन्ना को क्यों परेशान करते थे। उन्होंने रानी मुखर्जी को 'डेढ़ फुटिया' कहा था।

bobby deol- India TV Hindi
बॉबी देओल Image Source : INDIA TV

Bobby Deol In Aap Ki Adalat: इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के लोकप्रिय शो टीवी 'आप की अदालत' में बॉबी देओल ने ट्विंकल खन्ना और रानी मुखर्जी को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया। एक्टर ने प्रीति जिंटा के बारे में भी बात की और कहा कि वो भी मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। एक्टर ने बताया कि वह प्यार से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को प्रीतम सिंह कहते हैं। बॉबी देओल ने अपनी फिल्मों की शूटिंग के दौरान उनकी को-एक्ट्रेस के साथ अपने बॉन्ड के बारे में खुलकर बात की।

बॉबी देओल की इस बात से चिढ़ जाती थीं ट्विंकल

रजत शर्मा ने पूछा कि वो ट्विंकल खन्ना को परेशान क्यों करते थे? इसी वजह से अक्षय कुमार भी एक बार गुस्सा हो गए थे। इस पर बॉबी देओल ने कहा:

'ट्विंकल खन्ना मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और हमने सुपरहिट फिल्म बरसात में साथ काम किया था। उसी दौरान का किस्सा है, जब वह मुझे चिढ़ जाती थी। मुझे बचपन से पेट की समस्या है और मैं उनसे पेट से जुड़ी बातें करता रहता था। रोज शूटिंग के वक्त उनसे कहता था कि आज हुआ, नहीं हुआ, कल हुआ, क्यों नहीं हुआ? आज शायद हो जाए फिर वह गुस्सा हो जाती थीं और अक्षय भाई के साथ भी सब ठीक है।' 

बॉबी देओल ने क्यों कहा रानी मुखर्जी को 'डेढ़ फुटिया'

'आप की अदालत' में बॉबी देओल ने एक और मजेदार खुलासा किया और बताया कि रानी मुखर्जी के साथ उनकी दोस्ती कैसे हुई?

रजत शर्मा ने पूछा कि उन्होंने रानी मुखर्जी को डेढ़ फुटिया क्यों कहा था? इस पर जोर से हंसते हुए बॉबी देओल ने बड़ा ही मजेदार किस्सा सुनाया और कहा:

'उस लड़ाई की वजह से हम आज अच्छे दोस्त हैं। बादल और बिच्छू में हमने साथ काम किया था। फिल्म बिच्छू के एक गाने की शूटिंग के दौरान वे पानी में एक राफ्ट पर थे। उस समय दोनों के बीच अपनी-अपनी बात मनवाने को लेकर बहस हो गई थी। रानी की छोटी हाइट के कारण वह उन्हें प्यार से 'डेढ़ फुटिया' कहकर बुलाते थे। उनके परिवार के साथ भी मेरे बहुत अच्छे रिश्ते हैं, रानी के घर वाले मेरे लिए भी खाना लाते थे, मछली तो कमाल की होती थी।'

ये भी पढे़ं-

Aap Ki Adalat: देओल परिवार की परंपरा तोड़ चुनी थी अलग लीक, बॉबी देओल को इसी फैसले ने लौटाया था खोया स्टारडम

आप की अदालत' में बॉबी देओल, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन