1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Aap Ki Adalat: देओल परिवार की परंपरा तोड़ चुनी थी अलग लीक, बॉबी देओल को इसी फैसले ने लौटाया था खोया स्टारडम

Aap Ki Adalat: देओल परिवार की परंपरा तोड़ चुनी थी अलग लीक, बॉबी देओल को इसी फैसले ने लौटाया था खोया स्टारडम

 Published : May 30, 2026 10:38 pm IST,  Updated : May 30, 2026 11:25 pm IST

Bobby Deol in Aap Ki Adalat: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने 'आप की अदालत' के कटघरे में बताया कि कैसे उन्हें अपना खोया स्टारडम मिला। लॉर्ड बॉबी ने खुलासा किया कि इसके लिए उन्हें देओल परिवार की परंपरा को तोड़ना पड़ा।

bobby deol- India TV Hindi
बॉबी देओल Image Source : INDIA TV

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने शानदार अभिनय और दमदार किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 'लॉर्ड बॉबी' अपने दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। इन दिनों वह अपनी नई फिल्मों और वेब सीरीज के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच बॉबी देओल ने 'आप की अदालत' के कटघरे में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा से अपने कमबैक और खोया स्टारडम फिर से पाने के बारे में खुलकर बात की।

परिवार की परंपरा तोड़ बॉबी देओल बने विलेन

अभिनय की दुनिया में लगातार नए आयाम स्थापित करने वाले बॉबी देओल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। जब रजत शर्मा ने बॉबी देओल से पूछा कि उन्होंने अपने परिवार की परंपरा को क्यों तोड़ा? फिल्मों में विलेन वाले नेगेटिव रोल किए, जबकि उनके पिता और भाई सनी देओल ने कभी नेगेटिव या खलनायक की भूमिकाएं नहीं निभाईं तो बॉबी देओल ने जवाब दिया:

'जप नाम, जप नाम। देखिए, जब मेरे करियर में बुरा दौर चल रहा था तब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मेरी और कई अन्य अभिनेताओं और टेक्नीशियन की मदद की। हीरो तो हमेशा हीरो ही रहता है, लेकिन मुझे ऐसा किरदार पसंद हैं जो सिनेमाघरों से निकलने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बसा रहें। इसलिए मैंने ऐसा ही एक किरदार चुना।'

बॉबी देओल का धांसू कमबैक

बॉबी देओल का बॉलीवुड में कमबैक 'आश्रम' वेब सीरीज से हुआ और इसके बाद 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' में अबरार हक के किरदार से तहलका मचा दिया। खलनायक के किरदार निभाकर उन्होंने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और खोया हुआ स्टारडम वापस पाया। बॉबी देओल ने आगे यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें लीक से हटकर कुछ नया करने का मौका मिला है, क्योंकि उनके पिता दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र और सनी देओल ने कभी नेगेटिव रोल नहीं किए।

ये भी पढे़ं-

आप की अदालत' में बॉबी देओल, देखिए आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन