A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 1 साल बाद भी जारी है फिल्म का तूफान, बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर करने लगी ट्रेंड, दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार

1 साल बाद भी जारी है फिल्म का तूफान, बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर करने लगी ट्रेंड, दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार

धुरंधर फिल्म अब एक बार फिर से ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी है। इसके दूसरे पार्ट का भी ओटीटी पर रिलीज का इंतजार हो रहा है।

dhurandhar- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@RANVEERSINGH धुरंधर

धुरंधर फिल्म की रिलीज को करीब 1 साल होने वाला है और अभी भी इसका खुमार लोगों के दिमाग से नहीं उतरा है। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद धुरंधर फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी और लोगों को खूब पसंद आई थी। अब धुरंधर 2 की बारी है और अगले महीने ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। लेकिन इसी बीच धुरंधर का अनफिल्टर्ड वर्जन ओटीटी पर एक बार फिर से ट्रेंड करने लगी है। फिल्म का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है। 

बॉक्स पर किया था कमाल

डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने कमाल कर दिया था और अब तक 1800 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार को खूब प्यार मिला था और लोगों ने इसे सिर आंखों पर बिठाया था। अक्षय खन्ना का रोल भी लोगों के दिलों में उतर गया था और रिलीज के समय सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा था। अर्जुन रामपाल के किरदार के भी खूब तारीफें मिली थीं। फिल्म की कहानी को लेकर लोगों में इसकी दीवानगी साफ देखने को मिली थी। सिनेमाघरों के बाद फिल्म ओटीटी पर भी खूब पसंद की गई और नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड भी करती रही थी। 

अब दूसरे पार्ट का भी इंतजार

धुरंधर के बाद इसका दूसरा पार्ट धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज भी बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी कमाई के मामले में सुपरहिट रही थी। अभी तक धुरंधर 2 सिनेमाघरों में चल रही है। अब ये फिल्म ओटीटी रिलीज की तैयारी कर रही है। खास बात ये है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स के साथ अब हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम की जाएगी। 4 जून से ये दोनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी। धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने अकेले बॉक्स ऑफिस पर ही 3 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। साथ ही ये फिल्म रिलीज के बाद से खूब सुर्खियों में रही थी और रणवीर सिंह के करियर में भी एक मील का पत्थर साबित हुई है। अब फैन्स को दूसरे पार्ट का ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार है। 

ये भी पढ़ें- भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म, जिसकी असफलता से टूट गए थे वरुण धवन, फ्लॉप फिल्म पर 7 साल बाद साझा किया दर्द

एक फोटो ने कराया था बॉबी देओल का कमबैक, डायरेक्टर की नजर पड़ते ही मिली 917 करोड़ी फिल्म, फिर जागी सोई किस्मत