1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म, जिसकी असफलता से टूट गए थे वरुण धवन, फ्लॉप फिल्म पर 7 साल बाद साझा किया दर्द

भारी-भरकम बजट में बनी फिल्म, जिसकी असफलता से टूट गए थे वरुण धवन, फ्लॉप फिल्म पर 7 साल बाद साझा किया दर्द

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 24, 2026 03:05 pm IST,  Updated : May 24, 2026 03:05 pm IST

वरुण धवन ने बताया कि 2019 में रिलीज हुई 'कलंक' की असफलता से वह काफी प्रभावित हुए थे। वरुण के अनुसार, इस फिल्म पर टीम ने काफी मेहनत की थी, जिसके बाद इसका फ्लॉप होना उनके लिए काफी बड़ा झटका था।

varan dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन। Image Source : YOUTUBE/DHARMA PRODUCTIONS

वरुण धवन  इन दिनों अपनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में हैं, जो जल्दी ही सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। इनके अलावा मौनी रॉय, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और कुब्रा सैत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वरुण इन दिनों जोरों-शोरों से अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक फ्लॉप फिल्म के बारे में भी खुलकर बात की। 2019 में रिलीज हुई मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अब सात साल बाद वरुण ने फिल्म की असफलता पर खुलकर बात की और बताया कि इस फिल्म के फ्लॉप होने का उन पर कितना गहरा असर हुआ था।

'कलंक' की असफलता पर क्या बोले वरुण धवन?

रेडियो नशा से बातचीत के दौरान वरुण धवन ने अपने शुरुआती करियर और अपनी पहली बड़ी असफलता के बारे में बात की। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "जब मेरी पहली फिल्म (कलंक) फ्लॉप हुई, तो मैं बुरी तरह हिल गया था। क्योंकि, इस फिल्म से पहले तक मुझे लगातार सफलताएं ही मिल रही थीं। मैं ये कभी नहीं समझ पाया कि उसे ऐसा रिस्पॉन्स क्यों मिला। क्योंकि मैंने उस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी। पापा (डेविड धवन) ने मुझे एवरेज का नियम समझाने की कोशिश की, लेकिन फिल्म पर की मेहनत के चलते मैं वो नहीं समझ पाया।"

'कलंक' ने डेविड धवन को किया निराश

डेविड धवन ने वरुण के करियर पर बात करते हुए कहा- 'जब मैं वरुण की पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' देखने गया, वरुण बहुत घबराया हुआ था। मैंने जब क्लाइमैक्स देखा तो कहा कि तुमने बहुत अच्छा काम किया है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर की रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन ने भी एक मैसेज भेजा था- 'लंबी रेस का घोड़ा।' तो मैं निश्चिंत हो गया। लेकिन, कलंक उन फिल्मों में से थी, जिसकी असफलता ने मुझे सच में बहुत निराश किया। ये प्रोजेक्ट बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया था। ये बहुत बड़ी फिल्म थी। करण ने इसे लिए बहुत मेहनत की थी। '

पहले कभी नहीं की थी इतनी मेहनत- वरुण धवन

वरुथ धवन आगे कहते हैं- 'कलंक' नहीं चली, मगर इस फिल्म पर हमने बहुत मेहनत की थी। एक टीम के रूप में हमने पहले कभी इतनी मेहनत नहीं की थी, इसलिए हम समझ ही नहीं पा रहे थे कि ये आखिर चली क्यों नहीं। मेरे पापा कहते हैं कि ये औसत का नियम है, आगे बढ़ो और काम करो।'

ये भी पढ़ेंः एक फोटो ने कराया था बॉबी देओल का कमबैक, डायरेक्टर की नजर पड़ते ही मिली 917 करोड़ी फिल्म, फिर जागी सोई किस्मत

ढलती उम्र ने मशहूर एक्ट्रेस से छीना काम, बेरोजगार होने पर हुईं भावुक, बोलीं- 'भगवान मुझे उठा लो, नहीं जीना चाहती'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन