1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक फोटो ने कराया था बॉबी देओल का कमबैक, डायरेक्टर की नजर पड़ते ही मिली 917 करोड़ी फिल्म, फिर जागी सोई किस्मत

एक फोटो ने कराया था बॉबी देओल का कमबैक, डायरेक्टर की नजर पड़ते ही मिली 917 करोड़ी फिल्म, फिर जागी सोई किस्मत

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 24, 2026 02:30 pm IST,  Updated : May 24, 2026 02:30 pm IST

90 के दौर में बॉबी देओल का अलग ही क्रेज था। लेकिन, एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास अच्छे प्रोजेक्ट्स की कमी हो गई। इसके बाद उन्होंने 'आश्रम' से कमबैक किया। लेकिन, क्या आप बॉबी देओल से जुड़े उस किस्से के बारे में जानते हैं, जिसने उन्हें 917 करोड़ी फिल्म में एंट्री दिलाई थी।

bobby deol- India TV Hindi
बॉबी देओल। Image Source : INSTAGRAM/@IAMBOBBYDEOL

बॉबी देओल भले ही एक बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। बॉबी देओल कई बार खुलकर अपने करियर के बारे में बात कर चुके हैं। उनका डेब्यू हिट था और उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। बॉबी देओल का करियर बढ़िया चल रहा था, लेकिन फिर एक ऐसा समय भी आया जब वह बड़े पर्दे से लगभग गायब ही हो गए। दर्शक भी उन्हें मिस करने लगे। फिर उन्होंने ओटीटी से वापसी की और 'आश्रम' वेब सीरीज में अपने किरदार को लेकर चर्चा में आए। इस सीरीज को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला कि इसके दो सीजन आ गए। लेकिन, इस सीरीज से भी ज्यादा चर्चा रहे बॉबी देओल के 'एनिमल' में निभाए अबरार के किरदार की। एक साइलेंट लेकिन ताकतवर विलेन। इस फिल्म में बॉबी देओल के अभिनय की खूब चर्चा हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्हें ये 'एनिमल' कैसे मिली?

बॉबी देओल को कैसे मिली एनिमल?

अपने करियर के एक दौर में बॉबी देओल अंडर कॉन्फिडेंट हो चुके थे। इतने कि इन्होंने 'आश्रम' वेब सीरीज के आने तक किसी से इस पर चर्चा नहीं की। बहरहाल ये सीरीज आई और हिट रही। इसी के साथ बॉबी देओल की विलेन वाली छवि भी चल निकली। लेकिन, ये 'आश्रम' वेब सीरीज नहीं थी, जिसके चलते उन्हें संदीप रेड्डी वांगा ने 'एनिमल' के लिए अप्रोच किया। वांगा ने बॉबी देओल को उनकी एक फोटो के चलते अबरार के किरदार के लिए अप्रोच किया था, जिसके बारे में बॉबी देओल ने खुद खुलासा किया है।

एक फोटो ने दिलाई 'एनिमल'

शेखर सुमन के शो 'टुनाइट विद शेखर सुमन' में बॉबी देओल ने बताया कि कई लोगों को लगता है कि उन्हें उनकी हिट सीरीज 'आश्रम' के चलते 'एनिमल' मिली होगी। लेकिन, ऐसा नहीं है। बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें 'एनिमल' में अबरार का किरदार मिलने के पीछे की वजह एक फोटो है। बॉबी देओल ने बताया कि वह सीसीएल (सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग) खेलते हैं। इसी दौरान किसी फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर ले ली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस फोटो को देखने के बाद ही वांगा ने उन्हें एनिमल के लिए अप्रोच किया था।

फोटो देख कायल हुए वांगा

संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी देओल की फोटो देखी और उन्हें 'एनिमल' में अबरार के रोल में कास्ट करने का मन बना लिया। उन्होंने बॉबी को कॉल किया और कहा कि इस तस्वीर में आपके जो एक्सप्रेशन हैं, उन्हीं की वजह से मैं आपको 'एनिमल' में अबरार के रोल में कास्ट करना चाहता हूं। इसी दौरान उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में उनका किरदार गूंगा होगा। पहले तो बॉबी हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने अपने इस किरदार को इम्पैक्टफुल बनाने का फैसला लिया और अपने किरदार को नैचुरल दिखाने के लिए साइन लैंग्वेज सीखना शुरू कर दिया।

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म

बॉबी देओल इन दिनों 'बंदर' को लेकर चर्चा में हैं, जो सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और इसमें बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत, नागेश भोसले और रिद्धि सेन जैसे कलाकार भी हैं। ये एक क्राइम-थ्रिलर है, जो 5 जून को रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ेंः ढलती उम्र ने मशहूर एक्ट्रेस से छीना काम, बेरोजगार होने पर हुईं भावुक, बोलीं- 'भगवान मुझे उठा लो, नहीं जीना चाहती'

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से आधी रात मांगी माफी, 'पेड्डी' इवेंट में हुआ ब्लंडर, उड़ा मजाक तो बोले- 'भुलक्कड़ हूं'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन