A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'करुप्पु' की रिलीज से पहले OTT पर देखें सूर्या की 5 धांसू फिल्में, दो के बन चुके हैं रीमेक, एक्शन-सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज

'करुप्पु' की रिलीज से पहले OTT पर देखें सूर्या की 5 धांसू फिल्में, दो के बन चुके हैं रीमेक, एक्शन-सस्पेंस का मिलेगा डबल डोज

क्या आप सिनेमाघरों में 'करुप्पु' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं? लेकिन अगर आप एक्शन के बादशाह सूर्या के फैन हैं तो उसके पहले ओटीटी पर उनकी ये 5 धांसू फिल्में जरूर देख ले।

karuppu movie release- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ACTORSURIYA सूर्या की करुप्पु

सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' की रिलीज में देरी हो रही है। ये फिल्म 14 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन प्रोड्यूसर्स (ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स) और फाइनेंसरों के बीच पैसों के लेनदेन से जुड़े कुछ अनसुलझे मामलों के कारण फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल है कि यह फिल्म आखिरकार बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी। जहां दर्शक किसी आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं, यहां एक्टर सूर्या की उन एक्शन फिल्मों के बारे में अपडेट दी गई है, जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसमें से दो फिल्मों का बॉलीवुड में रीमेक भी बन चुका है।

1. अंजान

'अंजान' की कहानी कृष्णा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक दिव्यांग व्यक्ति है और मुंबई में अपने लापता भाई की तलाश कर रहा है। उसकी यह जर्नी एक ऐसी कहानी को सामने लाती है जो धोखे, दोस्ती और बदले से भरी है। इसमें उसके जुड़वां भाई राजू और उन दुश्मनों की कहानी दिखाई गई, जिन्होंने उसे धोखा दिया था। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को सननेक्स्ट पर देखें। इसमें सूर्या, सामंथा रुथ प्रभु, विद्युत जामवाल, मनोज बाजपेयी, दलीप ताहिल, मुरली शर्मा और सूरी हैं।

2. आधवन

सूर्या, नयनतारा, वदिवेलु, आनंद बाबू, मुरली, राहुल देव और सयाजी शिंदे अभिनीत एक्शन कॉमेडी फिल्म 'आधवन' यूट्यूब पर देखें। 'आधवन' की कहानी एक पेशेवर हिटमैन के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने पहले प्रयास में असफल होने के बाद वह एक नौकर के रूप में जज के घर में घुस जाता है, जहां उसे अपने ही अतीत से जुड़े चौंकाने वाले सच पता चलते हैं। यह फिल्म मोहनलाल अभिनीत फ़िल्म 'हिज हाइनेस अब्दुल्ला' से प्रेरित है।

3. सिंघम

'सिंघम' की कहानी दुराईसिंगम पर केंद्रित है, जो एक गांव का ईमानदार अफसर है और न्याय दिलाने के लिए कूटनीति और बल दोनों में विश्वास रखता है। चेन्नई के एक ताकतवर अपराधी मयिलवागनम से उसका टकराव धीरे-धीरे एक बड़े अपराधी नेटवर्क के खिलाफ लड़ाई बन जाता है। सूर्या, अनुष्का शेट्टी, प्रकाश राज, विवेक, आदित्य, विजयकुमार, निझलगल रवि, राधा रवि और नासर अभिनीत इस एक्शन ड्रामा फिल्म को सननेक्स्ट पर देखें। इसका रीमेक बॉलीवुड में भी इसी नाम से बना है, जिसमें लीड रोल अजय देवगन ने निभाया है।

4. एनजीके

सूर्या, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, देवराज, पोनवनन, निझलगल रवि, उमा पद्मनाभन, राजकुमार, इलावरसु की एक्शन ड्रामा फिल्म एनजीके आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। NGK की कहानी नंद गोपाल कुमारन पर है, जिन्हें लोकप्रिय रूप से NGK के नाम से जाना जाता है। इसकी कहानी उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक आदर्शवादी ऑर्गेनिक किसान है, जो समाज की सेवा करने के लिए अपना पेशा बदल लेता है। वह अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करके तमाम मुश्किलों के बावजूद सत्ता में ऊपर उठने के लिए खतरनाक दांव-पेच का सामना करता है।

5. गजनी

साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर गजनी की कहानी संजय रामास्वामी नाम के एक अमीर बिजनेसमैन के बारे में है। अपनी मंगेतर कल्पना को बचाने की कोशिश में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वह 'शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस' से पीड़ित हो जाता है। अपनी इस हालत के बावजूद वह कल्पना की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों से बदला लेने के लिए एक जबरदस्त मुहिम पर निकल पड़ता है। इसमें सूर्या, असिन, नयनतारा, प्रदीप रावत, मनोबाला और रियाज खान है। यह फिल्म सननेक्स्ट पर है। इसी नाम से इसका हिंदी में रीमेक भी बना है।

ये भी पढे़ं-

प्राइम वीडियो पर होगा धमाका, 14 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म ओटीटी रिलीज को तैयार, IMDb रेटिंग 7.3

हॉरर-कॉमेडी के बीच शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष, नया प्रयोग या अधूरी कोशिश, जानें कैसी है 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज'