1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो पर होगा धमाका, 14 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म ओटीटी रिलीज को तैयार, IMDb रेटिंग 7.3

प्राइम वीडियो पर होगा धमाका, 14 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म ओटीटी रिलीज को तैयार, IMDb रेटिंग 7.3

 Published : May 14, 2026 10:53 pm IST,  Updated : May 14, 2026 10:53 pm IST

बॉक्स ऑफिस पर 14 हजार करोड़ कमाने वाली एक्शन से भरपूर ये साइंस फिक्शन फिल्म ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों के बाद अब आप इसे घर बैठे भी देख सकते हैं। इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं।

avatar ash and fire- India TV Hindi
प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ये नई फिल्म Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIMEVIDEO YT

साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्में आपने देखी होंगी, जो देश-विदेश में खूब पैसा कमा चुकी है और ओटीटी पर भी तहलका मचा चुकी है। आज हम आपको हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जेम्स कैमरून की एक जबरदस्त फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके अब तक तीन भाग रिलीज हो चुके हैं। कमाल की बात यह है कि इस फिल्म के तीनों पार्ट सुपरहिट रहे और बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया। हम बात कर रहे हैं जादुई दुनिया पेंडोरा की, जो अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 2025 के अंत में रिलीज हुई इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का दुनियाभर के दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो जून 2026 में खत्म होने वाला है।

प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ये धांसू फिल्म

लंबे इंतजार के बाद ओटीटी पर दमदार एक्शन, बेहतरीन विजुअल्स और दिल छू लेने वाली कहानी दस्तक देने वाली है। हम बात कर रहे हैं, साइंस-फिक्शन फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' की जो आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब दर्शक इस एडवेंचरस सफर का आनंद घर बैठ ले सकेंगे। यह फिल्म न केवल जेक और नेतिरी की कहानी दिखाती है, बल्कि पेंडोरा की दुनिया के उन हिस्सों को भी दिखाती है, जो अब तक सभी की नजरों से छिपे हुए थे।

अवतार 3 ओटीटी पर कब देगी दस्तक

अगर आप ये फिल्म सिनेमाघरों में देख चूके हैं और एक बार फिर इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है। हालांकि, जो लोग ये फिल्म बड़े पर्दे पर नहीं देख सकें वो भी इसे अब घर पर देख सकते हैं। 'अवतार: फायर एंड ऐश' का डिजिटल प्रीमियर 24 जून, 2026 को होने जा रहा है। यह फिल्म डिज्नी प्लस पर स्ट्रीम की जाएगी। खुशी की बात यह है कि अब आप ये फिल्म अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी देख सकते हैं।

14 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म

'अवतार: फायर एंड ऐश' बॉक्स ऑफिस मोजो के अनुसार दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग $1.49 बिलियन (करीब 14 हजार करोड़ से ज्यादा) का कलेक्शन किया था। इसे IMDb पर 7.3 रेटिंग मिली है। इसके पहले 'अवतार' और 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर चुकी है। खास बात यह है कि अवतार 4 और अवतार 5 भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें-

शादी के 4 साल बाद टूटी मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी, एक्ट्रेस ने खुद किया कंफर्म

OTT Releases This Week: ओटीटी पर होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, रिलीज होंगी नई फिल्म-सीरीज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन