1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Monica O My Darling: सामने आया राजकुमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर का फर्स्ट लुक, नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Monica O My Darling: सामने आया राजकुमार राव, राधिका आप्टे, हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर का फर्स्ट लुक, नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

Monica O My Darling: फिल्म से हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर, सुकांत गोयल और आकांक्षा रंजन कपूर का भी पहला लुक सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।

Monica O My Darling- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Monica O My Darling

Highlights

  • नेटफ्लिक्स अपनी 25वीं सालगिरह मना रहा है
  • नेटफ्लिक्स पर इस साल कई शानदार फिल्में देखने को मिलने वाली हैं

Monica O My Darling: नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर राजकुमार राव अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसके लिए उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। एक मर्डर मिस्ट्री, 'मोनिका ओ माई डार्लिंग' लस्ट, ब्लैकमेल, विश्वासघात के बारे में बात करेगी। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसके लिए फैंस को इंतजार है। 

Paras Kalnawat संग नाम जोड़ने पर भड़कीं Nia Sharma, बोलीं- 'मेरा नाम हर किसी से..'

राजकुमार अक्सर आम आदमी के किरदार में नजर आते हैं और दर्शक उनके किरदार से खुद को रिलेट कर पाते हैं। 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' के फर्स्टलुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा दी है। अब दर्शकों को फिल्म का इंतजार है। फिल्म से हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर, सुकांत गोयल और आकांक्षा रंजन कपूर का भी पहला लुक सामने आया है, जिसे देखकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है। 

Liger Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ी 'लाइगर', चौथे दिन कमाए बस इतने करोड

नेटफ्लिक्स की 25वीं वर्षगांठ है और इस मौके पर नेटफ्लिक्स ने कई फिल्मों का ऐलान किया है। यह साल नेटफ्लिक्स के व्यूवर्स के लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस साल कई बड़ी फिल्में इस प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी। सुहाना खान, खुशी कपूर, अगत्स्य नंदा की डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी वहीं अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' भी जल्द इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी। 

‘Karthikeya 2’ ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री , टीम ने मनाया फिल्म की सक्सेस का जश्न