A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. OTT This Week: इस हफ्ते अक्षय से माधुरी दीक्षित तक ओटीटी पर बिखेरेंगे जलवा, दिल को छू लेंगी सभी कहानियां

OTT This Week: इस हफ्ते अक्षय से माधुरी दीक्षित तक ओटीटी पर बिखेरेंगे जलवा, दिल को छू लेंगी सभी कहानियां

OTT This Week: इस हफ्ते में अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित की फिल्में के साथ साउथ की फिल्म कार्तिकेय 2 भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। वहीं हॉलीवुड की कई फिल्में और सीरीज भी ओटीटी पर आने वाली हैं।

OTT This Week- India TV Hindi
Image Source : OTT THIS WEEK OTT This Week

Highlights

  • साउथ की फिल्म कार्तिकेय 2 भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।
  • माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म मजा मा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।

OTT This Week:अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्यौहारों का महीना शुरू हो जाता है वहीं त्यौहार के महीनों में लोग परिवार के साथ टाइम बिताने के लिए अच्छी मूवी भी देखते हैं। तो चालिए आज हम आपको बताएंगे की इस हफ्ते कौन सी कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाले है। पहले हफ्ते में अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित की फिल्में के साथ साउथ की फिल्म कार्तिकेय 2 भी ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। वहीं हॉलीवुड की कई फिल्में और सीरीज भी ओटीटी पर आने वाली हैं। 

मजा मा

माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म मजा मा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। ‘मजा मा’, गुजराती में इसका मतलब होता है कि मजे में हूं यानी सब ठीक है।  बता दें मजा में गजराज राव, रजित कपूर, बरखा सिंह, ऋत्विक भौमिक, सिमोन सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, निनाद कामत और शीबा चड्ढा अहम किरदारों में नजर आएंगे।

एक्सपोज्ड

एक्सपोज्ड एक तेलुगू वेब सीरीज है। ये 6 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टॉर पर रिलीज होगी। इसमें ग्रीष्मा एक बड़ी मीडिया हाउस में एंकर है, जो सेलिब्रिटी वर्षा द्वारा बिछाए जाल में उलझकर रह जाती है।

प्रे

प्रे एक साइ-फाइ थ्रिलर फिल्म है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रे अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी स्ट्रीम होगी। यह प्रिडेटर सीरीज की फिल्म का सीक्वल है। ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।

'आफ्टरशॉक: एवरेस्ट और नेपाल भूकंप'

2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी इस सप्ताह रिलीज होगी। डॉक्यूमेंट्री में नेपाल भूकंप के पहले और बाद की स्थिति को दिखाया गया है। ये नेटफ्लिक्स पर 6 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

रक्षा बंधन

रक्षा बंधन के दिन रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन की कहानी लोगों को पसंद आई है, लेकिन ये फिल्म सिनेमाघरों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब रक्षा बंधन 5 अक्टूबर को जी5 पर रिलीज होने जा रही है।

कार्तिकेय 2

कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 जी 5 पर पांच अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म बहुत ही शानदार है आपको इसकी कहानी पसंद आएंगी। आपको याद दिला दें इस फिल्म ने रिलीज होती ही बहुत कमाई की थी। जी5 पर फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम की जा रही है। 

'फील्स लाइक होम-2'

फील्स लाइक होम के सीजन 2 में चार दोस्तों की मजेदार बॉन्डिंग को दिखाया गया है। वेब सीरीज 7 अक्टूबर को लायंसगेट प्ले पर रिलीज होने वाली है।

Iran Protest: 'हिजाब विरोध' के सपोर्ट में उतरीं Priyanka Chopra, महसा अमिनी की मौत पर बोलीं ये बड़ी बात

Deepika Ranveer: तलाक की खबरों के बीच Deepika Padukone ने किया खुलासा, फैंस बोले- हर वक्त दीदी का रोना चालू...

ShahRukh के शहज़ादे Aryan Khan ने दिखाया एटीट्यूड, हरकत देखकर फैंस के उड़े होश