1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ShahRukh के शहज़ादे Aryan Khan ने दिखाया एटीट्यूड, हरकत देखकर फैंस के उड़े होश

ShahRukh के शहज़ादे Aryan Khan ने दिखाया एटीट्यूड, हरकत देखकर फैंस के उड़े होश

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 06, 2022 09:10 am IST,  Updated : Oct 06, 2022 09:10 am IST

ShahRukh khan: शाहरुख के शहज़ादे माधुरी दीक्षित की फिल्म 'माजा मा' की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था। इस मौके पर वह बहन सुहाना खान के साथ आए थे। इस इवेंट एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 Aryan Khan - India TV Hindi
Aryan Khan Image Source : ARYAN KHAN

Highlights

  • शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बहुत चर्चा में रहते हैं।
  • इस इवेंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ShahRukh khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बहुत चर्चा में रहते हैं। कभी अपनी स्टाइल के कारण तो कभी ड्रस मामले को लेकर। अब फिर आर्यन खान अपने एटीट्यूड को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शाहरुख के शहज़ादे माधुरी दीक्षित की फिल्म 'माजा मा' की स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर देखा गया था। इस मौके पर वह बहन सुहाना खान के साथ आए थे। इस इवेंट के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

बता दें इस वीडियो में आर्यन खान व्हाइट पुलओवर और जींस में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आर्यन धमाकेदार एंट्री लेते हैं और फिर सामने खड़ी अनन्या को इग्नोर करके निकल जाते हैं। अनन्या हरे रंग के शिमर लहंगे में बेहद खूबसूरत अंदाज में वहां खड़ी रहती हैं। 

Raju Srivastava के बाद इस कॉमेडियन का हुआ निधन, Sunil Pal ने शेयर किया ये दर्दभरा वीडियो

Sara Ali Khan को लेकर Varun Dhawan क्यों हैं एक्साइटेड, बातों-बातों में खोल दिए ये बड़े राज

कमेंट की बारिश

आर्यन का ये एटीट्यूड फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो में कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आर्यन ने इग्नोर कर दिया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कितनी बुरी तरह से इग्नोर किया अनन्या पांडेय को। एक ने लिखाआर्यन तो ठीक पर उसके ड्राइवर ने भी भाव नहीं दिया। किंग का बेटा किंग

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

माधुरी दीक्षित स्टारर माजा मा अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर और गाना काफी फेमस हुआ। हर कोई 6 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

Eijaz Khan और Pavitra Punia ने की गुपचुप सगाई, Bigg Boss से हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन