A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 9.1 रेटिंग वाली सीरीज जिसने यूट्यूब पर ही कर दिया था कमाल, 10 साल बाद भी लोगों को याद हैं किरदार

9.1 रेटिंग वाली सीरीज जिसने यूट्यूब पर ही कर दिया था कमाल, 10 साल बाद भी लोगों को याद हैं किरदार

साल 2015 में आई सीरीज द पिचर्स आज भी लोगों याद है। इसके किरदार भी लोगों के जहन में बसे हुए हैं और इसे IMDB पर 9.1 की रेटिंग मिली है।

tvf pitchers- India TV Hindi
Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB टीवीएफ पिचर्स

ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के बाद से फिल्मी कहानियों की दुनिया ने खूब विस्तार पाया है। अब ओटीटी सीरीज का दौर है और अगर कहानी अपीलिंग है तो पूरी दुनिया में नाम कमाती है। लेकिन एक सीरीज ऐसी भी है जो ओटीटी के जमाने की शुरुआत में आई थी और यूट्यूब पर ही छा गई थी। इस सीरीज को आईएमडीबी पर भी 9.1 की रेटिंग मिली है। खास बात ये है कि आज भी 10 साल बीतने के बाद इस सीरीज के किरदार लोगों को याद हैं। इस सीरीज का नाम है पिचर्स और इसे बनाया था टीवीएफ यानी द वायरल फीवर ने। 

स्टार्टअप की कहानी ने जीता था दिल

साल 2015 में जब ये सीरीज रिलीज हुई थी तो ओटीटी की दुनिया भारत में आकार पा रही थी। यूट्यूब पर ही इस सीरीज को लोगों ने इतना प्यार दिया कि इसकी दीवानगी सिर चढ़कर बोलने लगी। इस सीरीज की कहानी 4 युवा बिजनेसमैन की थी जो अपनी नौकरी से अलग कुछ स्टार्टअप करना चाहते हैं। तीन दोस्त नवीन बंसल, योगेश पांडे और सौरभ मंडल नाम के ये तीनों किरदार दोस्त हैं और अलग-अलग नौकरी करते हैं। लेकिन इस सीरीज में कहानी का एक और हीरो है जिसका नाम है जितेंद्र महेश्वरी जो अच्छे पैसे कमाता है और हाल ही में शादी करके मुंबई आया है। ये चारों दोस्त अपने खुद के स्टार्टअप का सपना देखते हैं और लगातार इन्वेस्टर्स को पिच करते रहते हैं। कहानी चारों के ख्वाब और जिंदगी की कड़वी हकीकत की दुनिया की सैर कराती है। आज भी इस सीरीज को लोग काफी पसंद करते हैं और इसे जी5 पर देख सकते हैं। 

यूट्यूब के बाद पेड ओटीटी पर आई सीरीज

इस सीरीज को बनाया था द वायरल फीवर नाम के प्रोडक्शन हाउस ने जो 2015 में ही हिट हो गया था। सीरीज को यूट्यूब पर ही सीधे रिलीज किया गया था लेकिन इसकी पॉपुलरिटी ऐसी बढ़ी कि लोग इसके दीवाने हो गए। साथ ही सीरीज के प्रोडक्शन द वायरल फीवर ने भी खूब काम किया और एक खास मुकाम हासिल कर लिया। यूट्यूब पर सुपरहिट होने के बाद द पिचर्स को जी5 पर प्रीमियर किया जाने लगा। साथ ही ये सीरीज उन चंद कहानियों में भी शामिल हो गई जिनकी डिमांड के बाद इसे फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म से ले जाकर पेड प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर के लिए ले जाया गया। 

ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी संग अक्षय कुमार की जुगलबंदी देख चौंक गए फैन्स, 30 साल पहले शादी की उड़ी थी बातें, वायरल हुआ वीडियो

कपिल शर्मा ने घर पर कराई कंजक, नन्ही बच्चियों को खिलाया खाना और बांटे तोहफे, शेयर किया वीडियो