नवरात्रि का त्योहार अब अपने अंतिम दिनों में है और आज पूरे देश में अष्टमी को धूमधाम से मनाया गया। घरों में मां दुर्गा की पूजा के साथ छोटी कन्यायों को भोजन कराया गया। लोगों ने अपने घर में देवी स्वरूप कंजकों का घरों में स्वागत कर पूजा की और भोजन के बाद गिफ्ट भी बांटे। बॉलीवुड के कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी अपने घर पर कंजकों का स्वागत कर उन्हें खाना खिलाया है। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो शेयर किया है।
बॉलीवुड सितारों ने मनाई अष्टमी
बॉलीवुड सितारों में ने आज अष्टमी के दिन अपने घर पर कंजकों को भोजन कराया है। मनीष पॉल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मनीष उनके घर पर मौजूद कंजकों की पूजा करते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्हें खाना खिलाकर तोहफा भी दिया है। परिणीति चोपड़ा ने भी आज अष्टमी के दिन पर कंजकों के लिए भोजन रखा था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक दिखाई है जिसमें स्वादिष्ट भोजन की तस्वीर शेयर करते हुए जय माता दी लिखा है। इसके साथ ही उर्मिला मातोंडकर ने भी अपने फैन्स को बधाई दी है और दुर्गा मां की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही टीवी की दुनिया की स्टार एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी अष्टमी के खास मौके पर पूजा की है और इसकी फोटो शेयर की है।
खत्म हुआ नेटफ्लिक्स शो का सीजन
हाल ही में कपिल शर्मा अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट सीजन में नजर आए थे। हालांकि अब इस शो के सीजन का अंत हो गया है और कपिल भी नए काम की तलाश में हैं। आईएमडीबी के मुताबिक कपिल की फिल्म भी पोस्ट प्रोडक्शन में है और इसका नाम है 'दादी की शादी'। इसके साथ ही उनके सुपरहिट नेटफ्लिक्स शो का भी अगले सीजन का भी अनाउंसमेंट हो सकता है। बीते दिनों अपने इसी शो में फिल्मी सितारों के साथ कपिल ने खूब मस्ती की है। आज अष्टमी के दिन उन्होंने अपने घर पर इस त्योहार को मनाया है।
ये भी पढ़ें- बच्चों से घिरी रीना रॉय की तस्वीर, आठों हैं स्टारकिड, किसी के कब्जे में पूरा बॉलीवुड कोई कहलाता सुपरस्टार