धुरंधर 2 की रिलीज को आज पूरा एक हफ्ता हो चुका है और अब फिल्म को लेकर मचा हल्ला अब थमने लगा है। धुरंधर 2 के बाद बॉलीवुड की अगली बड़ी फिल्म भूत बंगला होने वाली है जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। भूत बंगला में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे। इसके साथ ही इस फिल्म में एक ऐसा भी एक्टर अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाते नजर आएगा जो करीब 6 महीने पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुका है। इतना ही नहीं अब तक 474 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग की धाक जमा चुका ये एक्टर आखिरी बार पर्दे पर नजर आने वाला है। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि असरानी हैं जिनका 20 अक्तूबर 2025 को निधन हो गया था।
कॉमेडी के बेताज बादशाह हैं असरानी
बॉलीवुड में अपने समय के दिग्गज एक्टर रहे असरानी ने 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था। लेकिन उनकी खास बात ये रही कि वे अपनी अंतिम सांस तक सिनेमा के प्रति जुनून को लेकर दीवाने रहे। असरानी ने साल 1958 में अपने करियर की शुरुआत की थी और आखिरी सांस तक काम करते रहे। अब उनकी आखिरी फिल्म भूत बंगला रिलीज के लिए तैयार है और 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनका दमदार किरदार रहने वाला है। इससे पहले भी असरानी ने प्रियदर्शन के साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें से मालामाल वीकली एक ऐसी फिल्म है जो आज भी टीवी पर आती रहती है और लोगों का मनोरंजन करती है।
474 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
असरानी ने अपने करियर में कुल 474 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और निधन के बाद भी उनकी फिल्में रिलीज हो रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल खोटा पैसा फिल्म से की थी और इसमें एक छोटा रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और जिंदगी के आखिरी समय भी लोगों का मनोरंजन करते रहे। उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में शोले, वेलकम, चला मुरानी हीरो बनने और भूल भुलैया जैसी सैकड़ों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। अब असरानी की फिल्म भूत बंगला भी 10 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। फैन्स इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित भी हैं।