1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सब जान गए क्यों नोटबंदी हुई', रवि किशन ने अपने एक बयान से कर दी आदित्य धर की बल्ले-बल्ले, 'धुरंधर' को बताया समाज का आईना

'सब जान गए क्यों नोटबंदी हुई', रवि किशन ने अपने एक बयान से कर दी आदित्य धर की बल्ले-बल्ले, 'धुरंधर' को बताया समाज का आईना

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 26, 2026 04:47 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 04:47 pm IST

'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बीच रवि किशन ने इस फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। एक्टर ने फिल्म को न सिर्फ शानदार बताया बल्कि इसे समाज का आईना कहा है। इसके अलावा क्या कुछ कहा जानने के लिए नीचे सिक्रोल करें।

dhurandhar 2 ravi kishan- India TV Hindi
रणवीर सिंह और रवि किशन। Image Source : STILL FROM DHURANDHAR 2, ANI

'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता ने पूरे देश में डंका बजा दिया है, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का बोलबाला है और ये कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता ने इतिहास रच दिया है और ये सबसे तेजी से 1000 करोड़ की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। सिर्फ 7 दिनों में फिल्म ने ये आंकड़ा छुआ है। एक पक्ष फिल्म की आलोचना कर रहा है तो वहीं इसके सपोर्ट में खड़े होने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। फिल्म और इसकी टीम को एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन का भी साथ मिल गया है, जिन्होंने इस फिल्म की तारीफ के पुल बांध दिए और कहा कि फिल्म ने लोगों को सच्चाई दिखाई बताया कि आखिर नोटबंदी क्यों हुई थी।

क्या बोले रवि किशन?

रवि किशन ने धुरंधर की तारीफ के न सिर्फ पुल बांधे बल्कि उसे समाज का आईना बताते हुआ कहा कि फिल्म सच्चाई दिखाती है। उन्होंने अपने हालिया बयान में कहा, ''धुरंधर' समाज का आईना है, संसद पर जब हमला हुआ तो कोई कुछ नहीं बोला, अतीक अहमद पर इतने मुकदमे दर्ज हैं, अब सब लोग बयानबाजी कर रहे हैं। देखिए सिनेमा समाज का आईना है, जो समाज में होता है सिनेमा उसी पर बनता है, ये लोकतंत्र है, धुरंधर चल गई है उसमें कितना कुछ और भी भारत के खिलाफ हुआ तब कोई कुछ नहीं बोला। नोटबंदी के बारे में जान गए सब, पूरा देश, क्यों नोटबंदी हुई, अब पता चला? मोदी जी को उस वक्त लोग बहुत कुछ बोल रहे थे विपक्षी, आज पता चला क्या-क्या साजिश होती है और रोज होती है इस देश में देश के खिलाफ। ऐसी फिल्मों का बनना और सिनेमा इंडस्ट्री से भी मेरी रिक्वेस्ट है कि ऐसी जागरूक फिल्में बनाने का समय आ गया है। जो सच्चाई है वो दिखाया गया है।'

यहां देखें वीडियो

फिल्म में दिखाई गई कहानी

बता दें, फिल्म में अतीक अहमद का ISI कनेक्शन दिखाया गया। इतना ही नहीं फिल्म में उसका नकली नोटों का गोरख धंधा भी दिखाया। आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और उत्तर प्रदेश के चुनाव को इंपैक्ट करने के लिए पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते आ रही नकली नोटों की खेप, जिसे लाने में अतीक का हाथ दिखाया गया, वो जेल में बैठकर गलत मनसूबों को अंजाम देता दिखा, इसको रोकने के लिए फिल्म नोटबंदी भी दिखाई गई। फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूम रही थी, इसे पठानकोट हमले, एयरस्टाइक, मुंबई धमाके सभी से लिंक किया गया। ये कहानी का अहम हिस्सा था और जसकीरत का किरदार इसी के खिलाफ पाकिस्तान में हमजा बनकर लड़ाई लड़ता दिखाया गया।

ये भी पढ़ें:  'धुरंधर 2' बनी असली बाहुबली, एक हफ्ते में छापे 1000 करोड़, 7 दिन में 7 बड़े रिकॉर्ड से सबको कर रही चारों खाने चित

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन