1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'धुरंधर 2' बनी असली बाहुबली, एक हफ्ते में छापे 1000 करोड़, 7 दिन में 7 बड़े रिकॉर्ड से सबको कर रही चारों खाने चित

'धुरंधर 2' बनी असली बाहुबली, एक हफ्ते में छापे 1000 करोड़, 7 दिन में 7 बड़े रिकॉर्ड से सबको कर रही चारों खाने चित

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Mar 26, 2026 12:11 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 12:11 pm IST

'धुरंधर 2' एक के बाद एक इतिहास रच रही है। फिल्म की कहानी लोगों को इस कदर पसंद आ रही है कि फिल्म की छप्परफाड़ कमाई हो रही है। फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई के साथ 7 दिनों में सात नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।

Dhurandhar 2- India TV Hindi
रणवीर सिंहष Image Source : STILL FROM DHURANDHAR 2

यह वाकई में भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल है! 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी मचाई दी है और साबित कर दिया है कि दर्शकों को अगर बड़े पर्दे का असली अनुभव मिले तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लग सकती है। 7 दिनों के भीतर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। इस फिल्म ने न केवल अपनी पिछली कड़ी की सफलता को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि कई पुराने बॉक्स ऑफिस कीर्तिमानों को भी ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही 'धुरंधर 2' सबसे तेज 1000 करोड़ की दुनियाभर में कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सीक्वल ने रिलीज से पहले बनी हाइप को न सिर्फ बरकरार रखने में कामयाब है, बल्कि लगातार की पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बना रही है।

फिल्म ने बनाए कई कीर्तिमान

फिल्म के लिए ये हफ्ता ऐतिहासिक रहा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वीकेंड के बाद वीक डेज में भी मामुली गिरावट रही। यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में ही किसी एक भाषा में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसने 'पुष्पा 2' के हिंदी में पहले हफ्ते के 425 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लोगों की ज़ुबान पर इसकी जबरदस्त तारीफ देखवने को मिली। इसे बार-बार देखने की चाहत और अलग-अलग इलाकों में इसकी लोकप्रियता की वजह से सिनेमाघर खचाखच भरे रहे। इस उपलब्धि को हासिल करने में घरेलू और विदेशी दोनों ही बाजारों का अहम योगदान रहा है। 

7 दिनों में बने 7 रिकॉर्ड

  1. फिल्म ने 7 दिनों में 1000 करोड़ का माइलस्टोन पार किया है और 'पुष्पा 2' के अलावा ऐसा करने वाली ये दूसरी फिल्म बन गई है।
  2. घरेलू बॉक्स ऑफिस यानी भारत में 745 करोड़ रुपये की सात दिनों में कमाई के साथ ये बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इससे पहले किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने सात दिनों में इतनी कमाई नहीं की।
  3. सात दिनों के भीतर ही विदेश में 260 करोड़ की भारी कमाई करते हुए ये विदेश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
  4. पहले हफ्ते में 'पुष्पा 2' के नेट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ये सिंगल भाषा हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
  5. 7 दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के साथ ये वैश्विक स्तर पर 7-दिनों के सबसे बड़े कुल आंकड़ों में से एक हासिल करने वाली फिल्म है।
  6. इलीट ग्लोबल बॉक्स ऑफिस क्लब में 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये 10वीं भारतीय फिल्म बनी है।
  7. 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये 5वीं हिंदी फिल्म हैं। इससे पहले 'पठान', 'जवान', 'धुरंधर' और 'दंगल' थीं।

ये भी पढ़ें: 'क्रिमिनल जस्टिस' को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, दो साल से धमाल मचा रही 8 IMDb रेटिंग वाली कोर्टरूम ड्रामा, अब आ रहा नया सीजन

ल्यारी में नहीं पंजाब में है हमजा अली मजारी का ग्रैंड बंगला, लग्जरी से भरा है कोना-कोना, झलक देख याद आएंगे 'धुरंधर 2' के सीन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन