A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. दीपिका कक्कड़ हुईं अस्पताल में भर्ती, पति शोएब ने प्यारे से मैसेज के साथ शेयर की तस्वीर

दीपिका कक्कड़ हुईं अस्पताल में भर्ती, पति शोएब ने प्यारे से मैसेज के साथ शेयर की तस्वीर

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पति ने फोटो के साथ एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया है।

Dipika kakar and Shoaib Ibrahim- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Dipika kakar and Shoaib Ibrahim

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लंबे समय से बीमार होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजी शेड्यूल की वजह से दीपिका बीमार हो गई हैं। दीपिका सीरियल 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं। दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर एक फोटो के साथ उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज शेयर किया है।

शोएब ने अस्पताल में दीपिका को हग करते हुए फोटो शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा- बस अब जल्दी से ठीक हो जाओ यार बच्चा। जल्दी ठीक होने की कामना करें।

जैसे ही शोएब ने फोटो शेयर की। उसके कुछ समय बाद ही फैन्स ने दीपिका के जल्दी ठीक होने की कामना करना शुरू कर दी। साथ ही गेट वैल सून के कमेंट आने लगे।

आपको बता दें दीपिका और शोएब बीते साल दीपिका के बिग बॉस में जाने से पहले शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों साथ में शो ससुराल सिमर का में नजर आए थे। दीपिका और शोएब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका कक्कड़ स्टारप्लस के शो 'कहां हम कहां तुम' में नजर आ रही हैं। शो में करण वी ग्रोवर सर्जन का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। शो में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

Also Read:

Bigg Boss 13: घर में हैं सभी शेफाली बग्गा के खिलाफ लेकिन ट्विटर पर हो रही है तारीफ

'कौन बनेगा करोड़पति' में कंटेस्टेंट ने बताया- टॉयलेट रोकने का तरीका, अमिताभ बच्चन गए चौंक