A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सेलेब से बोली आशा नेगी, वैक्सीन लगवाते वक्त ओवरएक्टिंग क्यों?

सेलेब से बोली आशा नेगी, वैक्सीन लगवाते वक्त ओवरएक्टिंग क्यों?

टीवी अभिनेत्री आशा नेगी ने मंगलवार को उन हस्तियों पर चुटकी ली, जो वैक्सीन लेने के दौरान वीडियो और तस्वीरों के लिए अलग-अलग तरीके से पोज देते नजर आ रहे हैं।

asha negi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ASHA NEGI सेलेब से बोली आशा नेगी, वैक्सीन लगवाते वक्त ओवरएक्टिंग क्यों?

टीवी अभिनेत्री आशा नेगी ने मंगलवार को उन हस्तियों पर चुटकी ली, जो वैक्सीन लेने के दौरान वीडियो और तस्वीरों के लिए अलग-अलग तरीके से पोज देते नजर आ रहे हैं। 

आशा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, "उन सभी सेलेब्स से अनुरोध हैं जो वैकेसीनेशन की वीडियो अपलोड कर रहे हैं... यार जागरूकता के ठीक है लेकिन इतनी ओवर एक्टिंग नहीं किया करो। बहुत ज्यादा अनोइंग हो जाता है। प्लीज यार! और हां लोग पूछ रहे हैं कि वीडियोग्राफऱ खुद ले जा रहे हो या हॉस्पीटल वाले मुहैया करा रहे हैं।" 

इंडस्ट्री में उनके दोस्त और फैंस इस पोस्ट पर कमेंट करते नजर आए हैं। राहुल शर्मा ने लिखा, ''अभी तो पना नहीं क्या देखना पड़ेगा और किस किस को...'' अभिनेत्री निया शर्मा ने कहा, ''तू हमेशा सच बोलती है जानेमन।'' 

अनीता हसनंदानी, रवि दुबे, संजिदा शेख और हेली दारूवाला सहित अन्य टीवी सेलेब्स ने हंसी वाली इमोजीस के साथ आशा के पोस्ट पर कमेंट किया।

हाल ही में, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और आरती सिंह ने वैक्सीनेशन के वीडियो शेयर की। वैक्सीन लगवाने के दौरान अंकिता भगवान का जाप कर रही थी। सीरिंज के इंजेक्ट होने के दौरान उन्होंने दुख से अपनी आखें भींच ली थी। अंकिता ने लिखा, ''इंजेक्शन लेने से डर लगता है, लेकिन हमें इससे लड़ना होगा।'' वैक्सीन के लिए अंकिता ने बीएमसी को शुक्रिया किया।

यहां पढ़ें

सलमान खान ने 'राधे' की रिलीज से पहले फैंस से की अपील, 'नो पाइरेसी प्लीज'

कोविड पेशेंट्स के लिए बेड खोजने में मदद के लिए आगे आए अर्जुन बिजलानी

ऋतिक रोशन ने ट्विंकल खन्ना को कहा धन्यवाद, जानिए वजह