Bigg Boss 13: बिग बॉस का 13वां सीजन शुरू होने में अब कम समय ही रह गया है। ऐसे में सलमान खान के इस शो को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। कंटेस्टेंट्स के नाम से लेकर इस बार बिग बॉस के घर का थीम क्या होगा.. इस पर खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के घर में जाने से पहले बिग बॉस के घर की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो किसी म्यूजियम से कम नहीं लग रहा है।
Spotboye.com ने एक्सक्लूसिव फोटोज शेयर की हैं, जिसमें बिग बॉस के मेन गेट से लेकर बाथरूम तक की तस्वीरें हैं।
बिग बॉस के मेन गेट पर करीब 20 फीट का BB बनाया गया है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।
इस बार घर में वाइब्रेंट कलर्स का इस्तेमाल करते हुए फैन्सी टच दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी घर का डिजाइन बिल्कुल अलग और बेहद आकर्षक है।