A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 की ओपनिंग सेरेमनी में इस गाने पर डांस करेंगी राखी सावंत

बिग बॉस 13 की ओपनिंग सेरेमनी में इस गाने पर डांस करेंगी राखी सावंत

bigg boss 13 की ओपनिंग सेरेमनी में राखी सावंत अपने लेटेस्ट गाने पर परफार्मेंस करती नजर आने वाली हैं।

Rakhi sawant- India TV Hindi
Rakhi sawant

अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बनने वाली राखी सावंत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राखी का नया गाना छप्पन छुरी रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर राखी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने पर राखी सावंत बिग बॉस 13 के ओपनिंग एपिसोड में डांस परफार्मेंस करने वाली हैं।

राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बिग बॉस 13 में अपनी परफार्मेंस के बारे में बताया है। राखी ने वीडियो में कहा-सलमान खान शुक्रिया। मैं अपने नए गाने छप्पन छुरी पर बिग बॉस की ओपनिंग सेरेमनी में डांस करने वाली हूं।

हमेशा सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत बिग बॉस 1 में नजर आ चुकी हैं। शो में राखी ने धमाल मचाया था। जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी। इसके बाद कई सीजन में राखी सावंत गेस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

बिग बॉस 13 की बात करें तो शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है। यह शो 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। इस बार शो में सेलिब्रिटीज ही नजर आने वाले हैं। हालांकि शो की फाइनल लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है।

Also Read:

'डांस इंडिया डांस' के सेट पर करीना कपूर और सोनम कपूर ने 'तारीफां' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

'पटियाला बेब्स' के सेट पर इस एक्ट्रेस को लगी चोट, सीढ़ियों से गिरकर हुईं घायल