1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर करीना कपूर और सोनम कपूर ने 'तारीफां' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

'डांस इंडिया डांस' के सेट पर करीना कपूर और सोनम कपूर ने 'तारीफां' पर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Sep 07, 2019 11:13 am IST,  Updated : Sep 07, 2019 11:13 am IST

सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' का प्रमोशन करने के लिए गई थीं। जहां उन्होंने करीना कपूर के साथ 'तारीफां' गाने पर डांस किया।

Kareena kapoor and sonam kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor and sonam kapoor Image Source : INSTAGRAM

सोनम कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म द जोया फैक्टर के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए सोनम और दुलकर डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर गई थीं। जहां उन्होंने अपनी दोस्त करीना कपूर के साथ 'तारीफां' गाने पर डांस किया।

सोनम और करीना के तारीफां गाने पर डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोनम और करीना 2018 में आई फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आ चुकी हैं।तारीफां इसी फिल्म का गाना है।

लुक की बात करें तो करीना कपूर ने ब्लू कलर का थाई स्लिट गाउन पहना था वहीं सोनम कपूर रेड कलर का लंहना पहना था।

सोनम कपूर की फिल्म द जोया फैक्टर 20 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।यह फिल्म उपन्यासकार अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है और दोनों का शीर्षक भी एक ही है। 'द जोया फैक्टर' एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया सोलांकी है। फिल्म में सोनम, जोया के किरदार को निभा रहीं हैं। 

Also Read:

'पटियाला बेब्स' के सेट पर इस एक्ट्रेस को लगी चोट, सीढ़ियों से गिरकर हुईं घायल

'नच बलिए 9': प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की कोरियोग्राफर ने छोड़ा शो, जानें वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन