A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 14 के रनरअप राहुल वैद्य सिद्धिविनायक दर्शन के लिए पहुंचे, सलमान का दिया ब्रेसलेट पहने आए नजर

Bigg Boss 14 के रनरअप राहुल वैद्य सिद्धिविनायक दर्शन के लिए पहुंचे, सलमान का दिया ब्रेसलेट पहने आए नजर

ज राहुल वैद्य सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान राहुल वैद्य ने हाथ में सलमान खान द्वारा गिफ्ट किया ब्रेसलेट पहने दिखे।

rahul vaidya- India TV Hindi
Image Source : RAHUL VAIDYA, YOGEN SHAH राहुल वैद्य सिद्धिविनायक दर्शन के लिए पहुंचे

नई दिल्ली: टीवी का मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का 14वां सीजन भी आखिरकार खत्म हो गया है और रुबीना दिलैक ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वहीं राहुल वैद्य दूसरे नंबर पर रहे। राहुल भले ही रनर अप रहे हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर राहुल के काफी सारे फैंस बन गए हैं। आज राहुल वैद्य सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान राहुल वैद्य ने हाथ में सलमान खान द्वारा गिफ्ट किया ब्रेसलेट पहने दिखे।

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर कल भंसाली के जन्मदिन पर होगा रिलीज

मंगलवार को बिग बॉस 14 के रनर अप राहुल वैद्य सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद राहुल के फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सोशल मीडिया पर राहुल की तस्वीरें और उनका नाम अब ट्रेंड कर रहा है। देखिए ट्विटर पर राहुल के फैंस उनकी तस्वीरें जमकर शेयर कर रहे हैं।

राहुल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अब बिग बॉस से बाहर आने के बाद राहुल वैद्य एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। 

फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज का ऐलान, 'रूही' के बाद डराने और गुदगुदाने को तैयार फिल्म 

सलमान खान के संग पहली ही फिल्म से हिट हुईं भाग्यश्री ने क्यों कर ली थी फिल्मों से तौबा?

Dasvi First Look: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज