1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर आज भंसाली के जन्मदिन पर होगा रिलीज

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का टीजर आज भंसाली के जन्मदिन पर होगा रिलीज

 Published : Feb 23, 2021 11:06 pm IST,  Updated : Feb 24, 2021 06:40 am IST

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पिछले साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, मगर कोविड की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई और फिल्म नहीं रिलीज हो सकी।

alia bhatt- India TV Hindi
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'  Image Source : TWITTER- @BHANSALI_PRODUC

मुंबई: आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पिछले साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, मगर कोविड की वजह से फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हो पाई और फिल्म नहीं रिलीज हो सकी। अब आलिया भट्ट की मोस्टअवेटेड फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। यह पहली बार है जब आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करेंगी। आज यानी कि 24 फरवरी को फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा।

24 फरवरी को संजय लीला भंसाली का जन्मदिन होता है और इस खास मौके को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे। गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन ज़ैदी की किताब माफ़िया क्वींस के एक अध्याय पर बेस्ड है। फ़िल्म में अजय देवगन और विक्रांत मेसी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली की कंपनी भंसाली प्रोडक्शन ने ऐलान किया था कि यह फिल्म 11 सितंबर 2020 को रिलीज होगी, फिल्म का पोस्टर शेयर करके इस बात की जानकारी दी गई थी। 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत साल 2018 में रिलीज़ हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अहम रोल में थे। दीपिका पादुकोण ने रानी पत्मावती का रोल किया था वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी बने थे और और शाहिद कपूर ने रावल रतन सिंह का रोल प्ले किया था। 

फिल्म 'भूत पुलिस' की रिलीज का ऐलान, 'रूही' के बाद डराने और गुदगुदाने को तैयार फिल्म 

सलमान खान के संग पहली ही फिल्म से हिट हुईं भाग्यश्री ने क्यों कर ली थी फिल्मों से तौबा?

Dasvi First Look: अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन