मुंबई: बिग बॉस तमिल सीजन 3 में कई तरह के अप्स डाउन्स आ चुके हैं। पिछले हफ्ते शो की कंटेस्टेंट मधुमिता ने खुद को हर्ट किया था जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। मधुमिता ने कावेरी जल मुद्दे पर बहस की जिसकी वजह से घर के बाकी सदस्य उनके खिलाफ हो गए थे। अपनी बात साबित करने के लिए उन्होंने अपनी कलाई काट ली थी। बिग बॉस ने यह अनाउंस किया कि खुद को इस तरह हर्ट करना खेल के नियमों के खिलाफ है इसलिए बिग बॉस ने मधुमिता को घर से बाहर जाने का आदेश दे दिया।
आज विजय टीवी के कानूनी विभाग के मैनेजर प्रसाद ने कथित तौर पर मधुमती के खिलाफ गुइंडी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि मधुमिता को समझौते के अनुसार पहले ही 11,50,000 रुपये का भुगतान किया गया था, और उनके साथ इस बात पर चर्चा की गई थी कि 42 दिनों के लिए भुगतान जल्द ही हो जाएगा।
हालांकि, दो दिन पहले, मधुमिता ने कथित तौर पर बिग बॉस तमिल आयोजक टीना से संपर्क किया और व्हाट्सएप पर एक वॉइस नोट भेजा, जिसमें धमकी दी गई कि यदि चैनल ने दो दिनों में अपना बकाया नहीं जमा किया, तो वह आत्महत्या कर लेगी। शिकायत के बाद, मधुमिता ने कथित तौर पर कहा है कि उन्हें इस पुलिस शिकायत की जानकारी नहीं है।
बता दें, बिग बॉस 3 तमिल की मेजबानी कमल हासन कर रहे हैं।
Also Read:
Mission Mangal Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर छाया अक्षय कुमार की फिल्म का जादू, कमाए इतने करोड़
शादी के 8 साल बाद TV एक्ट्रेस माही विज बनीं मां, जय भानुशाली से शेयर की बेटी की पहली तस्वीर
Related Video