1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. डायन एक्ट्रेस प्रिया बथीजा की दूसरी शादी भी खतरे में, पति से रह रही हैं अलग!

डायन एक्ट्रेस प्रिया बथीजा की दूसरी शादी भी खतरे में, पति से रह रही हैं अलग!

मेघा गुप्ता के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस की शादी खतरे में पड़ गई है।

Priya Bathija- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Priya Bathija

मेघा गुप्ता के बाद एक और टीवी एक्ट्रेस की शादी खतरे में पड़ गई है। 'डायन' सीरियल में नज़र आने वाली एक्ट्रेस प्रिया बथीजा ने मई 2017 में रायपुर के डीजे कंवलजीत सलूजा से शादी की थी। खबरों के मुताबिक, प्रिया करीब एक साल से अपने पति से अलग रह रही हैं। कंवलजीत रायपुर में रहते हैं और प्रिया मुंबई में।

बॉम्बे टाइम्स ने सूत्र के हवाले से बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही उनकी जिंदगी में समस्या शुरू हो गई थी। दोनों अब तलाक की अर्जी दायर कर सकते हैं। प्रिया और कवंलजीत दोनों ने इस पर कमेंट करने से इंकार कर दिया है। सूत्र ने बताया- ''शादी के 6 महीने बाद दिक्कत शुरू हो गई थी। उन्होंने काउंसलिंग भी करवाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कवंलजीत सब ठीक करने के लिए कुछ महीनों के लिए मुंबई भी शिफ्ट हुए थे, लेकिन उससे कुछ हो नहीं पाया। दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ते थे इसलिए अलग-अलग रहना ही उनके लिए सही था।''

प्रिया और कंवलजीत की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दिसंबर 2016 में हुई थी। यह प्रिया की दूसरी शादी है। उन्होंने 2009 में एक्टर जतिन शाह से पहली शादी की थी, लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया था।

Also Read:

द कपिल शर्मा शो में पहुंचे करण जौहर और काजोल, तस्वीरें वायरल

ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती आईं नजर, अभिषेक ने फोटो शेयर कर कहा- 'MY GIRLS'

आयुष्मान खुराना की बेटी वरुष्का हुई 5 साल की, एक्टर ने बचपन की तस्वीर शेयर कर किया विश