टीवी एक्टर फैजल खान (Faisal Khan) पिछले एक साल से मुस्कान कटारिया (Muskaan Kataria) संग रिलेशनशिप में थे।
Image Source : INSTAGRAMFaisal Khan, Muskaan Kataria
टीवी एक्टर फैजल खान (Faisal Khan) पिछले एक साल से मुस्कान कटारिया (Muskaan Kataria) संग रिलेशनशिप में थे। अब उनको लेकर आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों साथ रहते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनके बीच दूरियां आ गई हैं।
फैजल और मुस्कान के इंस्टाग्राम पर उनकी कई रोमांटिक तस्वीरें हैं। दोनों साथ में इवेंट्स में भी जाया करते थे। फैजल ने 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो 'महाराणा प्रताप' में भी नज़र आए थे। 'महाराणा प्रताप' में लीड रोल निभाने के बाद उन्होंने डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 8' भी जीता था।
खबरों के मुताबिक, मुस्कान अपार्टमेंट से चली भी गई हैं। स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''मुस्कान को कुछ दिक्कतें आ रही थीं। यहां तक कि उन्होंने इस साल फैजल और उनके परिवार के साथ ईद भी सेलिब्रेट नहीं किया।''
कहा जा रहा है कि दोनों को 'नच बलिए 9' भी ऑफर हुआ है, लेकिन मतभेदों के कारण उन्होंने ये शो साइन नहीं किया है।
खबरें थीं कि मुस्कान के पहले फैजल 'महाराणा प्रताप' की को-स्टार रोशनी वालिया को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन किया था।