सलमान खान (Salman Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) स्टारर 'दबंग 3' (Dabangg 3) में 'लवयात्रि' फेम वरीना हुसैन स्पेशल सॉन्ग 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर डांस करती नज़र आएंगी। इस गाने में वरीना के साथ सलमान भी थिरकते दिखेंगे। वरीना ने सलमान की प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'लवयात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Related Stories
'दबंग' में 'मुन्नी बदनाम हुई' गाने में सलमान और मलाइका अरोड़ा और 'दबंग 2' में 'फेवीकोल से' गाने में सलमान और करीना कपूर खान ने डांस किया था।
'मुन्ना बदनाम हुआ' गाने में वरीना एकदम अलग लुक में नज़र आएंगी। उनके लुक को सलमान के डिजाइनर एशले लोबो ने स्टाइल किया है। वो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में दिखेंगी। गाने की शूटिंग चार दिनों तक मुंबई के महबूब स्टूडियो में हुई थी। सेट पर मॉडर्न ढाबा बनाया गया था और इसे वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है।
सलमान और सोनाक्षी के अलावा फिल्म में सुदीप और अरबाज़ खान भी हैं। महेश मांजरेकर की बेटी अश्वमी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
फिल्म 2 दिसंबर, 2019 को रिलीज़ होगी। फिल्म को सलमान खान फिल्मस और अरबाज़ खान प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।
Also Read:
Game Over Movie Review: आखिरी पल तक सस्पेंस बनाए रखने में कामयाब हुई तापसी पन्नू की फिल्म
Kabir Singh Kaise Hua Song- शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गाना 'कैसे हुआ' रिलीज
सोनम कपूर ने शेयर की ट्रेन की बर्थ में लेटी हुई तस्वीर, पति आनंद आहूजा ने किया ये कॉमेंट