बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने बचपन की एक क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो ट्रेन की बर्थ पर लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ सोनम ने बहुत प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, सोनम लिखती हैं- ''बहुत ही अनोखा है ये ट्रेन का सफर। अच्छे दृश्य दिखने से लेकर भोजन शेयर करना। मुझे वास्तव में कभी-कभी ट्रेन के सफर की याद आती है। एक फैमिली की रोड ट्रिप।''
Related Stories
सोनम कपूर ब्लू कलर की ड्रेस में ट्रेन की अपर बर्थ पर लेटी नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने हाथों से सिर पकड़ा हुआ है। सोनम प्यार से मुस्कुराती नजर आ रही हैं।
सोनम की इस पोस्ट को देखकर उनकी मां भी काफी खुश हो गईं। मां सुनीता कपूर लिखती हैं- तुमने इसे कहां से ढूंढ़ लिया? सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- मुझे यह तस्वीर बहुत पसंद है और ट्रेन भी। पिछली बार मैं ऋषिकेश गया था ट्रेन से। लेकिन सबसे ज्यादा याद करने वाला पल बांधवगढ़ का था।

सोनम कपूर जल्द ही फिल्म जोया फैक्टर में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।
Also Read:
Saaho Teaser: प्रभास, श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म एक्शन से है भरपूर, 15 अगस्त को होगी रिलीज़
ईशा देओल हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, 10 जून को दूसरी बेटी को दिया था जन्म
शाहिद कपूर ने बताया इस वजह से पत्नी मीरा राजपूत हो जाती हैं परेशान