1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. राणा कपूर ने Yes Bank बोर्ड में शामिल होने की कोशिश को बताया झूठ, रवनीत गिल पर जताया पूर्ण भरोसा

राणा कपूर ने Yes Bank बोर्ड में शामिल होने की कोशिश को बताया झूठ, रवनीत गिल पर जताया पूर्ण भरोसा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 13, 2019 04:35 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 04:35 pm IST

बैंक में कामकाज के कमजोर संचालन और ऋण संबंधी व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के कारण रिजर्व बैंक ने कपूर का कार्यकाल कम कर दिया था।

Rana Kapoor says not trying for seat on Yes Bank board- India TV Hindi
Rana Kapoor says not trying for seat on Yes Bank board Image Source : RANA KAPOOR

मुंबई। यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी राणा कपूर ने अपने उत्तराधिकारी रवनीत गिल में पूर्ण भरोसा जताते हुए गुरुवार को इस बात को खारिज किया कि वह बैंक में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। 

बैंक में कामकाज के कमजोर संचालन और ऋण संबंधी व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के कारण रिजर्व बैंक ने कपूर का कार्यकाल कम कर दिया था। गिल ने इस साल एक मार्च को कार्यभार संभाला था और व्यापक स्तर पर चीजों को दुरुस्त करने का अभियान चलाया। इससे बैंक को पहली बार किसी तिमाही में 1,500 करोड़ रुपए से अधिक का घाटा हुआ। 

कपूर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि मीडिया में चल रही खबरों में कहा गया है कि मैं बैंक में वापसी की कोशिश कर रहा हूं, जबकि मैं स्पष्ट रूप से इससे इनकार करता हूं। इसके साथ ही बैंक के पूर्व सीईओ ने कहा कि उन्हें गिल और निदेशक मंडल पर पूर्ण विश्वास है।  

कपूर ने विश्वास जताया कि बैंक इस संक्रमण काल से उबरने में कामयाब रहेगा। उल्लेखनीय है कि राणा कपूर समर्थित समूह ने बुधवार को आयोजित बैंक की वार्षिक आम बैठक में लाए गए 19 समाधान प्रस्तावों को पक्ष में मतदान किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा