Vivo T5 launched with 7200mAh battery: वीवो ने एक और सस्ता फोन लॉन्च किया है, जो 7200mAh की बैटरी और वाटरप्रूफ फीचर के साथ आता है। चीनी कंपनी का यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ अच्छे कैमरा फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। खास तौर पर कम प्राइस में यह फोन अंडर वाटर फोटोग्राफी ऑफर करता है। इसकी खास बात ये है कि इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने से खराब नहीं होता है।
Vivo T5 के फीचर्स
वीवो का यह बजट फ्रेंडली फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ काम करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। चीनी कंपनी ने अपने इस बजट फ्रेंडली फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। वीवो का यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।
इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। Vivo T5 में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करता है। इस फोन में 7,200mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 44W का चार्जिंग फीचर दिया गया है। वीवो का यह फोन IP68 और IP69 रेटेड है।
वीवो के इस फोन के कनेक्टिविटी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके साथ WiFi, ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
कितनी है कीमत?
वीवो के इस फोन को मैक्सिको में लॉन्च किया गया है। भारत में यह फोन आने वाले कुछ महीने में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की कीमत MXN 5,799 यानी लगभग 31,800 रुपये है। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 8GB RAM + 256GB में आता है।
यह भी पढ़ें - 5G नेटवर्क खा रहा फोन की बैटरी? कर लें ये उपाय, मिलेगा लंबा बैकअप