Published : May 29, 2026 04:56 pm IST, Updated : Jun 03, 2026 02:25 pm IST
1/5Image Source : India TV
Oppo ने Find X और Reno सीरीज के 9 स्मार्टफोन के लिए ColorOS 16 रोल आउट कर दिया है। Android 16 पर बेस्ड यह ऑपरेटिंग सिस्टम कंपनी के पुराने फोन का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल देगा। इनमें Live Space और AI पावर्ड फीचर्स मिलेंगे, जो मल्टीटास्किंग में यूजर्स की मदद करेंगे। ओप्पो के ये फोन 31 मई तक नए सॉफ्टवेयर के साथ अपडेट हो जाएंगे।
2/5Image Source : India TV
चीनी कंपनी के इस नए अपडेट का मुख्य आकर्षण Live Space फीचर है, जो यूजर्स के फोन की लॉक स्क्रीन को इंटरैक्टिव बनाता है। साथ ही, होम स्क्रीन पर कैप्सूल स्टाइल वाला नोटिफिकेशन मिलेगा। इसकी वजह से डिवाइस का पूरा इंटरफेस चेंज हो जाएगा और देखने में आकर्षक लगेगा। फोन पर आने वाले नोटिफिकेशन यूजर्स को डिस्ट्रैक्ट भी नहीं करेंगे।
3/5Image Source : India TV
ColorOS 16 के अपडेट में यूजर्स को O+ कनेक्ट फीचर मिलेगा, जो क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा। यूजर्स अपने Oppo फोन से Apple के डिवाइस में आसानी से फोटो, वीडियो, मैसेज आदि आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे।
4/5Image Source : India TV
Oppo के इस नए अपडेट के साथ यूजर्स को कई नए AI फीचर्स मिलेंगे, जिनमें AI Mind Pilot, AI Grouping, AI Menu Translation, AI Popout, AI Scan आदि शामिल हैं। यूजर्स अपने फोन की ऐप्स को एआई की मदद से ग्रुप कर पाएंगे। साथ ही, एआई स्कैन फीचर डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके डिजिटली कन्वर्ट कर देगा। AI Mind Pilot फीचर फिलहाल Find X9 Ultra और Find X9s में उपलब्ध है।
5/5Image Source : India TV
ColorOS 16 अपडेट को कंपनी ने Find X9 Pro, Find X9, Find X8 Pro, Find X8, Reno 15 Pro Mini, Reno 15 Pro, Reno 15, Reno 14 Pro और Reno 14 के लिए रोल आउट किया है। इन डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर यूजर्स नए सॉफ्टवेयर अपडेट को चेक कर सकते हैं।