1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: जब भारतीय लड़की को जर्मनी में याद आई Delhi Metro, तारीफ में जो कुछ भी कहा सुनने लायक है

Video: जब भारतीय लड़की को जर्मनी में याद आई Delhi Metro, तारीफ में जो कुछ भी कहा सुनने लायक है

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : May 29, 2026 06:28 pm IST,  Updated : May 29, 2026 06:28 pm IST

Aaj Ka Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में जर्मनी में मौजूद एक भारतीय लड़की ने दिल्ली मेट्रो को याद करते हुए उसकी काफी तारीफ की है।

Indian Girl Video, Indian Girl in Germany Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video, Viral News, News i- India TV Hindi
भारतीय लड़की का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@MAHIKASHARMA__

Aaj Ka Viral Video : जर्मनी में बसी एक भारतीय लड़की ने दिल्ली मेट्रो को याद करते हुए एक वीडियो बनाकर शेयर किया। इसमें उसने दिल्ली मेट्रो को लेकर कहा कि विदेश जाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने अपने देश की परिवहन व्यवस्था को कितना कम महत्व दिया था। वीडियो में लड़की ने कहा, 'प्रिय दिल्ली मेट्रो और डीएमआरसी, मुझे हर दिन आपकी बहुत याद आती है, और आपमें सफर करना भी बहुत याद आता है। सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन खैर, मैंने सबको बताया है कि दिल्ली मेट्रो दुनिया की सबसे अच्छी मेट्रो है और मैं यह नहीं कह रही कि यहां की मेट्रो खराब है, ठीक है? यह वाकई सुरक्षित है, बहुत ही कुशल है, लेकिन यह डीएमआरसी नहीं है।'

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mahikasharma__ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि, वह मास्टर्स की पढ़ाई के लिए दिल्ली से जर्मनी आई थीं और अभी भी अपने दैनिक जीवन में कई बदलावों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हैं। वे बोलीं कि, 'खैर, अगर आप मुझे नहीं जानते हैं, तो हाय, मैं महिका हूं। मैं अभी-अभी मास्टर्स के लिए दिल्ली से जर्मनी आई हूं, और यहां के मौसम में होने वाले बेतहाशा बदलावों के बावजूद, जो मेरे मूड स्विंग्स से भी बदतर हैं, हालांकि मुझे ये भी काफी पसंद आने लगे हैं, और ब्लिंकइट के बिना किराने की खरीदारी करने, इतना सारा खाना बनाने और इतना सारा जेलैटो खाने के बावजूद, ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो मुझे पसंद हैं, लेकिन ऐसी बहुत सी चीजें भी हैं जिनकी मुझे बहुत याद आती है।'  

दिल्ली मेट्रो को याद करते हुए कहा

महिका ने दिल्ली मेट्रो को याद करते हुए कहा कि, 'मैंने हमेशा दिल्ली मेट्रो की सराहना की है, लेकिन यहां आकर मुझे एहसास हुआ कि मैंने इसकी अहमियत को कम आंका है। मुझे पता है कि दिल्ली में 20,000 चीजें खराब हैं, लेकिन दिल्ली मेट्रो उनमें से एक नहीं है। प्रिय डीएमआरसी, हम सब आपके बारे में बात करते हैं, हम सब हर दिन आपके बारे में सोचते हैं, और हम आपसे प्यार करते हैं, और इतनी कुशल होने के लिए धन्यवाद। अलविदा।' वीडियो को इस कैप्शन के साथ साझा किया गया था, 'यह दिल्ली मेट्रो की प्रशंसा में एक पोस्ट है, यानी पूरी दुनिया की सबसे बेहतरीन परिवहन प्रणाली।'  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो में लड़की से सहमत होते हुए कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'दिल्ली मेट्रो वाकई बेजोड़ है।' दूसरे ने लिखा कि, 'इसकी अहमियत आपको तब समझ आती है जब आप यहां से चले जाते हैं।' तीसरे ने लिखा कि, 'डीएमआरसी तारीफ की हकदार है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'दिल्ली मेट्रो के आराम और कनेक्टिविटी का कोई मुकाबला नहीं।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'विदेश में रहने वाला हर दिल्लीवासी इससे सहमत होगा।' एक अन्य ने कहा, 'दिल्ली मेट्रो एक ऐसी चीज है जिस पर हम सभी को गर्व है।' एक और ने कहा कि, 'यह साफ-सुथरी, तेज और भरोसेमंद है, और यह दुर्लभ है।'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -

वंदे भारत से कितनी अलग है हाइड्रोजन ट्रेन ? स्पीड, लागत या डिजाइन कौन सी चीज है सबसे बेस्ट  

Video : विदेश जाने के बाद भारत वापस क्यों नहीं जाते लोग ? आयरलैंड में रह रहे भारतीय ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।